देवघर : युवक का मिला शव। पुलिस कह रही है कि Accident में हो गई मौत। वहीं घरवाले ने लगाया आरोप, उसे मारकर फेंक दिया गया। यह वाकया है देवघर के देवीपुर का। यहां देर शाम को हुसैनाबाद के गिरिधारी यादव की हो गई मौत। उसकी उम्र 26 साल की थी।
इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार हो गए सांसद संजय सेठ के पीए, बोले- बात तो होती थी, मगर…
रो-रोकर बुरा है हाल है घरवालों का
पुलिस ने घरवालों से कहा कि उसकी मौत दुर्घटना में हो गई, लेकिन युवक के परिजन इसे नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि गिरिधारी को किसी ने मारा है और अब उसकी मौत पर पर्दा डाला जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर के लिए राज्यपाल ने दी 51 हजार सहयोग राशि






