- लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान ने स्वास्थ्यकर्मियों से की अपील
- बालूमाथ और बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 जनवरी को होगा टीकाकरण
लातेहार : लातेहार के DC अबु इमरान ने कहा, कोरोना टीकाकरण को लेकर कोई अफवाह न फैलाएं। उन्होंने 16 जनवरी कोरोना संक्रमण को लेकर आरंभ हो रहे टीकाकरण कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। टीकाकरण कार्य को लेकर सिविल सर्जन संतोष श्रीवास्तव से जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के बालूमाथ और बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीकाकरण का कार्य 16 जनवरी को शुरू जाएगा।
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर के लिए राज्यपाल ने दी 51 हजार सहयोग राशि
DC ने कहा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि टीकाकरण के पूर्व सभी तैयारी को पूरी कर लें। स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित नियम के तहत ही टीकाकरण कार्य आरंभ करें। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि टीकाकरण संबंधित किसी प्रकार की अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं फैलाएं, जिससे लोग दिग्भ्रमित हों। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार हो गए सांसद संजय सेठ के पीए, बोले- बात तो होती थी, मगर…















