इंडिया में नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया एलान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : इंडिया में नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप। सोमवार को इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से पहले ही देश में इसके आयोजन को लेकर संदेह जताया जा रहा था। इस बीच बीसीसीआई ने आईसीसी को इस बारे में जानकारी दे दी है। टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के बचे 31 मुकाबले भी यूएई में होने हैं। बोर्ड के सचिव जय शाह ने टूर्नामेंट को शिफ्ट किए जाने के बारे में जानकारी दी।

Read More : घिन आती है ऐसे फूफा पर…

तारीख पर आईसीसी करेगा फैसला

टूर्नामेंट की तारीख पर फैसला आईसीसी करेगा। जानकारी के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होना मुश्किल था।

Read More :#Onlinegame के चक्कर में हो गई कंगाल, बच्‍चे ने किया था ये…

17 अक्‍टूबर से शुरू हो सकते हैं मुकाबले

17 अक्टूबर से वर्ल्ड कप के मुकाबले शुरू हो सकते हैं। 16 टीमों के इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई के अलावा ओमान में भी हो सकते है। आईपीएल के मुकाबले होने के कारण यूएई में आयोजन को लेकर अधिक दबाव ना पड़े। इस कारण शुरुआती राउंड के मुकाबले ओमान में हो सकते हैं। यूएई की बात करें तो दुबई, शारजाह और अबुधाबी में मुकाबले होने हैं। इससे पहले 2016 का टी20 वर्ल्ड का आयोजन भारत में ही हुआ था। तब विंडीज की टीम चैंपियन बनी थी।

Read More :NHRC ने रेलवे से पूछा- गर्भ में बच्‍चे की मौत का जिम्‍मेदार कौन

वर्ल्ड कप में कुल 45 मुकाबले होने हैं

टी20 वर्ल्ड कप में 16 टीमों को मौका दिया गया है। कुल 45 मुकाबले होने हैं। पहला राउंड 8 टीमों के बीच होगा। दो ग्रुप में 4-4 टीमें रहेंगी। कुल 12 मैच होंगे। दोनों ग्रुप की टॉप टीम सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेगी। यहां 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। कुल 30 मैच होंगे। इसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइन होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IPL : RR के कप्तान पर भड़के फैंस, BCCI ने ठोका भारी जुर्माना…

IPL के चमचमाते मंच पर एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने खेल से ज्यादा विवाद को सुर्खियों में ला दिया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, जो टीम की कमान संभाले हुये हैं... अब खुद सवालों के घेरे में हैं। IPL 2026 के 40वें मु

Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

मुंबई में आज नजारा कुछ खास था। वजह... क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) का 53वां जन्मदिन

मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…

कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर खड़ी कर देती है, जहां दिल टूट रहा होता है, लेकिन कर्तव्य पुकार रहा होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने ऐसा ही एक फैसला लिया, मां