Mumbai : कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर खड़ी कर देती है, जहां दिल टूट रहा होता है, लेकिन कर्तव्य पुकार रहा होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने ऐसा ही एक फैसला लिया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मुकेश की मां प्रेम देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह, करीब एक साल से बीमार थीं। मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दुखद खबर की पुष्टि Chennai Super Kings ने खुद की और परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। गम का पहाड़ टूटा, लेकिन मुकेश रुके नहीं। वानखेड़े में Mumbai Indians के खिलाफ मैच में मुकेश चौधरी प्लेइंग-11 में शामिल थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। यह श्रद्धांजलि एक मां के नाम थी और बेटे के हौसले के लिये सलाम!
मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…
Date:















