अपहरण का असली गुनहगार निकला फूफा, बोकारो पुलिस का टाटा में छापा (देखें वीडियो)
Bokaro : अगवा कर ली गई सीमा (बदला हुआ नाम) को बोकारो पुलिस ने खोज निकाला। सीमा ने जब पुलिस और परिवार वाले को सबकुछ सचसच बताया तो सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ। पर जब सीमा का बनाया गया वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो तस्वीर साफ हो गई। जिसने भी जाना सुना उसके मुख सिर्फ इतना ही निकला… घिन आती है ऐसे फूफा पर। फूफा सुखदेव पोद्दार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जमशेदपुर में रहने वाले सुखदेव ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। कोई साढ़ तीन साल पहले गुनहगार सुखदेव की पत्नी बीमार पड़ी, तब सुखदेव ने अपने सगे साला को फोन किया कि तेरी बहन बहुत बीमार है, हो सके तो बिटिया को कुछ दिनों के लिए टाटा भेज दो। साला जीजा की बात को टाल नहीं सका और जवान बेटी को भेज दिया उसके घर।
Read More : जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल
Read More : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को
गुजरे कई सालों से छुपा राज बेनकाब करते हुए बिटिया ने कहा- फूफा की बुरी नजर अक्सर उसे घूरा करती थी। उसने कई बार फूफा से कहा कि यह गलत है। पर न जाने क्यों उस वक्त बिटिया बिलकुल खामोश रही। फूफा ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और उसका यौन शोषण करता रहा। आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली थी। जब कभी सीमा ना नुकुर करती तो उसे यह धमकी सुनने को मिलती कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इस बीच अचानक 17 तारीख को सीमा बोकारो के बैंकमोड़ से घर लौट रही थी तो उसका अपहरण कर लिया गया। सीमा को जब होश आया तो उसने खुद को अपने फूफा के घर पाया। इधर सीमा के घरवाले खूब परेशान रहे। बेटी की खोज में घर के लोग बोकारो के बालीडीह थाना तक पहुंचे। आखिरकार पुलिस ने सीमा को खोज निकाला।






