spot_img
spot_img

#Onlinegame के चक्कर में हो गई कंगाल, बच्‍चे ने किया था ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • ऑनलाइन गेम के कारण 3 महीने में महिला को गंवाने पड़े 3.22 लाख रुपये
  • ठगी की आशंका में एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस जांच में सामने आई सच्‍चाई, 12 साल के बच्चे ने हथियार खरीदे, मां के खाते से 278 बार हुआ ट्रांजैक्शन

छत्तीसगढ़: ऑनलाइन गेम बच्‍चों के लिए परेशानी का सबब तो बन ही रहा है, ऐसी नौबत आ गई है कि माता-पिता की मुसीबत भी बढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर में आया है। यहां एक बच्‍चे की ऑनलाइन गेमिंग के कारण उसकी मां को को तीन महीने में 3.22 लाख रुपये गंवाने पड़े। यह रकम उनके खाते से कटी तो उन्होंने ऑनलाइन ठगी की आशंका में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला के ही 12 साल के बच्चे ने गेम के लेवल को अपग्रेड करने के चक्कर में इस गेम में इस्तेमाल होने वाले हथियार खरीद डाले। मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है।

मिडिल स्कूल में टीचर हैं बच्‍चे की मां

मिली जानकारी के अनुसार, पीवी-12 मिडिल स्कूल में टीचर शुभ्रा पाल के खाते से 8 मार्च से 10 जून के बीच 278 बार ट्रांजैक्शन हुआ। इस दौरान उनके खाते से 3.22 लाख रुपए निकल गए। इसे लेकर उन्होंने 11 जून को थाने में शिकायत की। रुपये निकलने के लिए उनके मोबाइल पर एक बार भी OTP नहीं आया। ऐसे में इसे शातिरों का ऑनलाइन ठगी करने का नया तरीका मानकर पुलिस ने जांच शुरू की। बैंक से पता चला कि खाते से लिंक मोबाइल नंबर से ही रुपए ट्रांजैक्शन किए गए हैं।

 ऑनलाइन गेम की उधार के चक्कर में हुई थी हत्या

रायगढ़ के सारंगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार ली गई रकम के चक्कर में 17 साल के छात्र लक्षेंद्र खूंटे की उसके ही दोस्त चमन खूंटे (25) ने मार्च में हत्या कर दी थी। छात्र का शव 4 दिन बाद गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में मिला था। छात्र 9वीं क्लास में पढ़ता था और उसके माता-पिता जम्मू में मजदूरी करते हैं। वह गांव में अपने दादा और छोटे भाई के साथ रहता था।

इसे भी पढ़ें :NHRC ने रेलवे से पूछा- गर्भ में बच्‍चे की मौत का जिम्‍मेदार कौन

इसे भी पढ़ें : मिलिट्री स्‍टेशन पर ड्रोन से हमला की कोशिश, आतंकियों की साजिश ऐसे हुई नाकाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो...