Kohramlive : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में पहला T20 बारिश से धुल गया था। वहां टॉस तक नहीं हो सका था। अब गकेबरहा में खेला जाने वाले दूसरे T20 पर भी बारिश कांटा बना हुआ है। गकेबरहा में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। दिनभार बादल छाये रहे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डरबन में मैच रद्द होने से भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। भारत ने पूरी T20 सीरीज के लिए दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज शामिल हैं। सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया है। अगले साल होने वाले विश्व कप में एंट्री करने से पहले भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ केवल पांच T20 मैच खेलने हैं। वहीं, टीम जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेलेगी।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।
इसे भी पढ़ें :रांची के डेली मार्केट में लगी भयानक आग…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के वास्ते DC ने दिये टिप्स…
इसे भी पढ़ें :धरना पर बैठे दिव्यांगों के बीचे बांटे गये कंबल…
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, डेटशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :यूनिट मैनेजर निकला लुटेरा, रिकवर हुये 30 लाख
इसे भी पढ़ें :54 अफसरों को IAS में प्रोमोशन…












