spot_img
spot_img

राजधानी रांची में ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के वास्ते DC ने दिये टिप्स…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के वास्ते आज हाई लेवल मीटिंग हुई। रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में कई बातों पर गौर किया गया, वहीं ट्रैफिक को स्मूथ बनाने पर जोर दिया गया। DC राहुल कुमार सिन्हा ने जाम से निजात पाने में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और तेज करने पर जोर दिया। ट्रैफिक जाम से मुक्ति की खातिर नये सिरे से जोन बनाकर टीम गठित करने का निर्देश दिया। मीटिंग में NHAI, गेल, जुडको के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रोजेक्ट को लेकर डिटेल प्रस्तुत किये गये। वहीं, बेहतर ट्रैफिक को लेकर रांची शहर को 6 जोन में बांटा गया था। इसमें हो रही दिक्कतों को चिन्हित कर उसे रेखांकित किया गया था। DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सभी विभागों और एजेंसियों द्वारा अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा कर उन्हें कुछ खास दिशा निर्देश दिया गया।

DC राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शहर में चल रहे तीन फ्लाई ओवर निर्माण (सिरमटोली, कांटाटोली, रातू रोड फ्लाई ओवर), बिजली विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबलिंग एवं जुडको तथा PHD द्वारा वाटर पाइपलाइन की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होंने संबंधित विभाग और एजेंसी को समय पर काम पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी प्रोजेक्ट पूरे होंगे, उतनी जल्दी सुगम यातायात को बल मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट में डायवर्जन के प्लान होते हैं, डायवर्जन को सही तरीके से इम्प्लीमेंट करायें जायें, ताकि लोगों को कम परेशानी हो। DC ने कहा कि सड़क पर काम शुरू करने से पहले इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाये।

अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

DC राहुल कुमार सिन्हा ने राजधानी रांची में खास स्थानों से अतिक्रमण हटाने को कहा है। उन्होंने नगर निगम और पुलिस को एक साथ अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने का निर्देश दिया। कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां क्विक इंटरवेंशन से चीजों को दुरुस्त किया जा सकता है। सभी स्टेक होल्डर और अधिकारी आपसी तालमेल मिलाकर काम करें, जितने हर्डल कम समय में हटाये जा सकते हैं, उसे हटा लें। लॉन्ग टर्म प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए मल्टी लेवल पार्किंग और जो मेजर इंटरवेंशन हो सकते हैं, उसकी कार्यप्रणाली शुरू कर दें।

मीटिंग में रांची के SDO दीपक दुबे, ट्रैफिक SP कुमार गौरव, ADM राजेश्वरनाथ आलोक, DTO प्रवीण कुमार प्रकाश, ट्रैफिक DSP जीतवाहन उरांव एवं निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में अगले तीन रोज तक जोर से लगेगी ठंड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : भोंडसी जेल में बंद रोनी और राहुल करेंगे ”उल्टी”, क्यों बना फौजी नितिन कातिल..

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बिजनेसमैन को ठोक डाला… जानें

इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर JSSC की परीक्षा स्थगित… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : ऐश-मौज के चक्कर में जवान लड़का कर बैठा गुनाह… जानें

इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...