spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

T20 : अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 4 रनों से हराया, मैक्सवेल बने मैच के हीरो

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : इंटरनेशनल T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान पर 4 रनों से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। मेजबान टीम 7 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक की मदद से अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए अफगानी टीम निर्धारित 20 ओवर में 164 ही रन बना पाई।

15 के स्कोर पर अफगानिस्‍तान को पहला झटका

अफगानिस्तान पर जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.17 का है। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को पहला झटका 15 के स्कोर पर लगा है। सलामी बल्लेबाज उस्मान गनी को जोश हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। केन रिचर्डसन ने रहमानुल्ला गुरबाज के रूप में अफगानिस्तान को दूसरा झटका 40 के स्कोर पर दिया। गुरबाज ने 17 गेंदों पर 30 रन बनाए। 14वें ओवर में जैम्पा ने ऑस्ट्रेलिया की वापसी करवाई है। गुलबदीन नाइब 39 रन पर रन आउट हुए तो इब्राहिम जादरान 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी ओवर में नजीब जादरान भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। राशिद खान ने अंत में जरूर 23 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली, मगर वह टीम को नहीं जीता पाए।

ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श ने बनाए 45 रन

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल के अलावा मिशेल मार्श ने 45, वॉर्नर और स्टॉयनिस ने 25-25 रन बनाए। वहीं अफगानिस्तान के लिए अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। नेट रन रेट के मामले में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड को पछाड़ना के लिए अफगानिस्तान को 106 रन से पहले रोकना था, मगर गत चैंपियन टीम ऐसा नहीं कर पाई।

तीन बदलावों के साथ उतरी आस्‍ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है और ये टीम पर भारी पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान एरोन फिंच चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। टिम डेविड और मिशेल स्टार्क भी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। केन रिचर्डसन, कैमरन ग्रीन और स्टीव स्मिथ को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम में जगह दी गई।

इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां

इसे भी पढ़ें : दुकान में आग लगाने की कोशिश का इल्जाम, जांच में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें :जमीन के लफड़े में चाचा को मार डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :T20 WC : Team India के बॉलर्स ने बरपाया कहर, Bangladesh को 5 रन से हराया

इसे भी पढ़ें :वुल्लर झील में मछली पकड़ने गये तीन लोगों के साथ ये क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :T20 World Cup : टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 185 रनों का लक्ष्य

इसे भी पढ़ें :T20 WC : Team India के बॉलर्स ने बरपाया कहर, Bangladesh को 5 रन से हराया

इसे भी पढ़ें :

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

ब्रेट ली ने सचिन को नहीं, इस दिग्गज को बताया महानतम क्रिकेटर…

Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली...

डुरंड कप: दिल्ली SC का जलवा, डिफेंडर्स FC को 7-0 से हराया…

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…

Kohramlive : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों...

15 साल के सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर भड़के हर्षा भोगले, बोले…

Kohramlive : दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिये ईस्ट जोन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: