spot_img

बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ गई है। दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बायें घुटने की परेशानी के चलते सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI बुमराह की वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। बोर्ड चाहता है कि स्टार तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान पर लौटें। बुमराह की संभावित गैरमौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी दार को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किये जाने की चर्चा तेज हो गई है। 29 साल के आकिब ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। अगर उन्हें टीम में जगह मिलती है तो यह उनके करियर का बड़ा पड़ाव होगा।

रणजी ट्रॉफी में मचाई थी धूम

आकिब नबी ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई और जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रथम श्रेणी करियर की बात करें तो 43 मैचों में आकिब के नाम 162 विकेट दर्ज हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम की दहलीज तक पहुंचा दिया है। आकिब हाल ही में भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गये थे। गॉल में श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गये दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में उन्होंने चार पारियों में छह विकेट हासिल किये। पहले मुकाबले की पहली पारी में उनका प्रदर्शन खास रहा, जहां उन्होंने 4 विकेट लेकर अपनी क्षमता दिखाई। आकिब नबी इससे पहले भी टेस्ट टीम में शामिल होने के करीब पहुंचे थे। जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिये उनका नाम मजबूत दावेदारों में था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: