spot_img

T20 WC : Team India के बॉलर्स ने बरपाया कहर, Bangladesh को 5 रन से हराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Team India ने एडिलेड में बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के वर्षाबाधित सुपर-12 मैच में बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ Team India प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। जबकि बांग्लादेश की टीम सेमीफाइल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न‍िर्धार‍ित 20 ओवर में 184 रन बनाए। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 185 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन बारिश आने की वजह से डकवर्थ लुईस लागू हुआ। ऐसे में बांग्लादेश के लिए टारगेट 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया था। बारिश आने तक भारत बैकफुट पर था, लेकिन ब्रेक से लौटते ही टीम इंडिया के बॉलर्स ने ऐसा कहर बरपाया कि बांग्लादेश वापसी नहीं कर पाया। टीम इंडिया की बल्‍लेबाजी की बात करें तो केएल राहुल फॉर्म में लौटे। राहुल ने 32 बॉल में 50 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 44 गेंद में 64 रनों की पारी खेली। केएल राहुल-विराट कोहली के बीच 67 रन और कोहली-सूर्यकुमार के बीच 38 रन की पार्टनरशिप हुई। सूर्या ने 187 के स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए। कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी फिफ्टी लगाई। ये उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर की 36वीं फिफ्टी है। वे टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

इसे भी पढ़ें : T20 World Cup : टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 185 रनों का लक्ष्य

इसे भी पढ़ें :आईफोन फैक्ट्री के आसपास के इलाके में लगा लॉकडाउन

इसे भी पढ़ें :सरकार बदलने जा रही है बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के नियम! जानिए क्यों

इसे भी पढ़ें :राजधानी में महंगा हुआ Petrol-Diesel

इसे भी पढ़ें :प्यार की राह में भटका, राजस्थान से दिल्ली आकर पहन ली हथकड़ी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :बिहार में निकली 10 हजार से अधिक VACANCY, 59,000 तक मिलेगी सैलरी

इसे भी पढ़ें : AJIO Business पर बिकेगा ‘एक्सलेरेट’, ब्रांड एंबेसडर होंगे यह क्रिकेटर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...