RANCHI (ARTI GUPTA) : “क्या बताये, ऐसा पहली बार हुआ” जब मेरी दुकान को जलाने की कोशिश की गई। किसी को देखें नहीं, इस वजह से बता नहीं सकते यह काम किसका, पर मोहल्ले के ही कुछ गिने-चुने लोग गड़बड़ करते रहते हैं। सुबह दुकान खोलने आई तो देखा दुकान का पूरा शटर जला था, अंदर का भी कुछ हिस्सा जल गया था। भागी-भागी सदर थाना गई। पुलिस मौके पर आने की बात कही, पर दुकान झांकने तक नहीं आई। थाना में लिखित आवेदन दिया हूं। अगर यहीं हाल रहा तो यहां कारोबार तक करना मुश्किल हो जायेगा।” यह कहना है जेनरल स्टोर चलाने वाली रेखा देवी का। उनकी दुकान सदर थाना क्षेत्र के डिस्टलरी पुल से थोड़ा पहले है। उनकी दुकान का नाम गणेश जेनरल स्टोर है। रेखा देवी ने कहा कि कुछ दिन पहले मोहल्ले में मारधाड़ भी हुई थी, पर उनकी दुकान में आग लगाने के पीछे किसका हाथ है, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकती है। रेखा देवी को इस बात का दुख है कि थाना स्तर से किसी तरह की जांच तक नहीं की गई। वहीं सदर के इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, वह मामले की जांच-पड़ताल करेंगे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि बीते 28 अक्टूबर को ओम प्रकाश राम एवं रवि रंजन के परिवार के बीच खूब मारधाड़ हुआ था। फायरिंग तक होने का वीडियो वायरल हुआ था। उम्रदराज ओम प्रकाश राम पर हमला के बाद उनके बेटे और रवि रंजन और उनकी पत्नी लवली कुमारी के साथ मारपीट हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद इस संबंध में लवली के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुने क्या बोली रेखा देवी…..
इसे भी पढ़ें :आईफोन फैक्ट्री के आसपास के इलाके में लगा लॉकडाउन
इसे भी पढ़ें :सरकार बदलने जा रही है बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के नियम! जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :राजधानी में महंगा हुआ Petrol-Diesel
इसे भी पढ़ें :प्यार की राह में भटका, राजस्थान से दिल्ली आकर पहन ली हथकड़ी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बिहार में निकली 10 हजार से अधिक VACANCY, 59,000 तक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : AJIO Business पर बिकेगा ‘एक्सलेरेट’, ब्रांड एंबेसडर होंगे यह क्रिकेटर












