Ranchi : मशहूर ऑटो कंपनी Suzuki Motorcycle India ने अपने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e‑Access को रांची में लॉन्च कर दिया है। शहर में आयोजित शानदार कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी, डीलरशिप पार्टनर्स और कई ग्राहक मौजूद रहे। नई तकनीक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ उतरा यह स्कूटर अब झारखंड के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में नई पहचान बनाने को तैयार है।
ये है Suzuki की खास खूबियां
महालक्ष्मी सुजुकी के अमित अग्रवाल और शिखा अग्रवाल ने बताया कि Suzuki e‑Access को खास तौर पर शहरी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी खास खुबियां आधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक, बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस, स्टाइलिश और आकर्षक डिजाइन, पर्यावरण के अनुकूल ड्राइविंग एवं किफायती संचालन लागत है। कई लोगों ने इसे भविष्य की मोबिलिटी का मजबूत विकल्प बताया।
कंपनी को भरोसा है कि Suzuki e‑Access रांची समेत पूरे झारखंड में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अच्छा प्रदर्शन करेगा और ग्राहकों के बीच नई पसंद बनकर उभरेगा। लॉन्चिंग कार्यक्रम में पहुंचे ग्राहकों ने स्कूटर के डिजाइन, तकनीक और राइडिंग अनुभव में खास रुचि दिखाई। लॉन्चिंग समारोह में कई कई हस्तियां मौजूद रहे।
इसमें मुख्य रूप से बिहार एवं झारखंड सेल्स के रीजनल मैनेजर मोहम्मद तौशिफ अशरफ, रांची के एरिया सेल्स मैनेजर सुदिप्तो सेन, रांची स्थित महालक्ष्मी सुजुकी के अमित अग्रवाल और शिखा अग्रवाल, केतकी सुजुकी के निखिल गोयल, सीमा सुजुकी के अभिषेक जायसवाल एवं सीताराम सुजुकी के अभिषेक चौधरी ने नये स्कूटर के फीचर्स और परफॉर्मेंस की सराहना की।
इसे भी पढ़े :Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…
इसे भी पढ़े :Garhwa News : इश्क, मंगनी और गो’ली, शादी तुड़वाने के लिये रची भयानक साजिश…
इसे भी पढ़े :रांची के DC बोले, 8 अप्रैल तक मान्यता लो, वर्ना स्कूल बंद…
इसे भी पढ़े :CM नीतीश कल विधान परिषद से देंगे इस्तीफा!
इसे भी पढ़े :Tito’s Restaurant : रंगदारी, गोली और ह’त्या, मुख्य शू’टर दबोचा गया…




