spot_img

दबोचे गये गैं*गरेप के संदेही गुनहगार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : फौजी की पत्नी के साथ गैंगरेप करने वाले चार हैवानो को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लेने का दावा किया है। पकड़े गये गुनाहगारों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। जैसी आशंका थी, ठीक वैसी ही बातें सामने आयी है। एक सुनियोजित तरीके से गैंगरेप जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार हैवानों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने सिर्फ इतना कहा कि घटना के पीछे का कारण गुस्सा और प्रतिशोध झलक रहा है। पुलिस हर बिन्दु पर गहराई से तहकीकात कर रही है।

गौरतलब है कि, बीते 28 मई की देर रात राजधानी रांची के नामकुम के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के गांव में एक फौजी की पत्नी के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता अपने बच्चों के साथ कोकर में किराये के मकान में रहती है। वहीं उसका पति लेह-लद्दाख में तैनात है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह शाम में घर से बाहर निकली थी। तब घर का दरवाजा खुला ही रह गया। देर रात वह अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए जागी। उसी वक्त वह अपने पति से भी फोन पर बातें कर रही थी। तभी चारों हैवान उस पर टूट पड़े। हैवानों ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। उसका फोन तक पटककर तोड़ डाला। घर के अंदर और बाहर के बल्ब फ्यूज कर दिये गये। पीड़िता खरसीदाग ओपी क्षेत्र में अपना नया घर बनवा रही है। बीते सोमवार को वह अपने नये घर में ही रुकी थी। पुलिस बहुत जल्द पूरे घटना क्रम का खुलासा करेगी।

इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें

इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें

इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा

इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक-एक कर मर गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...