कोहराम लाइव डेस्क : दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया कि बर्कले में स्थित यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया में सुशांत के नाम पर एक मेमोरियल फंड स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई है। स्टूडेंट्स को 25 लाख की स्कॉलरशिप देने के उनके सपने को साकार किया जाएगा।
शेयर की दो तस्वीरें
श्वेता ने ट्वीट में दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में सुशांत की इंस्टा पोस्ट का स्क्रीनशॉट है, जबकि दूसरी में एक वेबसाइट पर प्रकाशित हुई खबर, जिसमें सुशांत मेमोरियल फंड के बारे में बताया गया है। श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा है, मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भाई के 35वें जन्मदिन पर उसके सपनों में से एक को पूरा करने के लिए हमने एक कदम बढ़ाया है।
इसे भी पढ़ें : ‘तांडव’ के बाद ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज पर भी हुई FIR, जानें वजह
भाई के लिए लगातार लड़ी थीं श्वेता
उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई एक्टर सुशांत की मौत के बाद लंबे वक्त तक न्याय की लड़ाई लड़ी थी। एक्टर की मौत की वजह हालांकि आज भी एक रहस्य बनी हुई है, जिसे सुलझाने में CBI की टीम आज भी लगी हुई है। सुशांत डेथ केस साल 2020 का सबसे चर्चित मामला रहा था।
इसे भी पढ़ें : ‘तांडव’ पर बढ़ा विवाद, Makers-Artists के खिलाफ रांची समेत 7 जगह FIR दर्ज






