Latehar : 5 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली दशरथ उरांव उर्फ रोशन ने आज पुलिस के सामने अपने हथियार डाल दिए। दशरथ TSPC में सब जोनल कमांडर के ओहदे पर था। रोशन पहले माओवादी संगठन से जुड़ा था। लेकिन कुछ विवाद होने के बाद उसने माओवादी संगठन को छोड़कर TSPC का दामन थाम लिया था। सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर खूंखार रोशन सरेंडर किया। रोशन के सरेंडर कर जाने से TSPC को करारा झटका लगा है। रोशन चतरा के सुईयाटांड़ का रहनेवाला है। आत्मसमर्पण करने के बाद पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, लातेहार एसपी अंजनी अंजन, सीआरपीएफ के कमांडेंट केडी जोशी और वेद प्रकाश त्रिपाठी ने उसका पीठ थपथपा हौंसला अफजाई किया।
दरअसल, लातेहार एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा लगातार नक्सलियों को तीखी चोट दी जा रही है, वहीं भटके नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने के प्रति प्रेरित भी किया जा रहा है। इस दौरान आईजी ने कहा कि हिंसा का रास्ता कभी भी सही नहीं हो सकता, इसलिए नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठायें। वहीं एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुलिस हर संभव मदद करने को तैयार है।
इसे भी पढ़ें :इंडिया में Apple के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : HDFC-ICICI-SBI-PNB कस्टमर्स के लिए वित्त मंत्री ने दिया ऐसा आदेश, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर के कारोबारियों में हड़कंप, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : आइसक्रीम दुकान का सबकुछ राख… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : एक SMS और खाता खाली, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : CBSE अब लागू करेगा NCFFS, स्कूलों को सर्कुलर जारी…
इसे भी पढ़ें : शिक्षित राज्य से ही पूरी होगी विकसित राज्य की परिकल्पना : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : Bank of Baroda के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 24 मार्च तक कर लें यह काम
इसे भी पढ़ें : Ration Card रखने वालों की लगी लॉटरी, अब मिलेगा ज्यादा राशन…












