Chaibasa : कोल्हान के जंगलों में एक्टिव खूंखार नक्सलियों के साथ पुलिस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। जख्मी हालत में मिले एक उग्रवादी ने पुलिस से मिले जीवन दान के बाद कई राज पुलिस के सामने उगल दिये हैं। मिले इनपुट पर पुलिस ने जंगलों को घेर लिया है। इसमें कई नक्सलियों के फंसे होने का दावा किया गया है। वहीं कुछ नक्सलियों को पुलिस की गोलियां भी लगी है। छोटी-छोटी टुकड़ियों में बंट कर सुरक्षाबल कुछ चौंकाने वाले नतीजे देने में जुटे है।
जंगल और बिहड़ों में जहां-तहां बिछाये गये IED को निष्क्रिय कर पुलिस आगे बढ़ती जा रही है। जंगल में कई बार पुलिस और नक्सली आमने-सामने हुये। दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलियों की बौछार की गई। वहीं पकड़े गये नक्सली से पुलिस को पता चला है कि एनकाउंटर में कई नक्सलियों को गोलियां लगी है। जख्मी नक्सली गांव में झोलाछाप डॉक्टरों से अपना इलाज चोरी-छिपे करवा रहे हैं। 10 अक्टूबर से शुरू ऑपरेशन में बम निरोधक दस्ते को भी लगाया गया है। पुलिस को खबर मिली है कि कुख्यात माओवादी मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ कोल्हान के जंगलों में पनाह ले रखा है। उसके दस्ते में अनमोल दा, टेक विश्वनाथ उर्फ संतोष, मोचु, चमन, कंडे, अजय महतो, सागेन अंगारिया और अश्विन जैसे खतरनाक नक्सली कमांडर मौजूद हैं। ये सभी गुरिल्ला वार में माहिर हैं। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द चौंकाने वाले नतीजे सामने आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में ठंड दे रही दस्तक, कब से गिरेगा पारा… जानें
इसे भी पढ़ें :नेपाल से तीर्थ यात्रा पर निकले, पत्नी के सामने निकला दम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :लोकल गुंडों ने मचाया था तांडव, क्या बोल गये SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :वैष्णो देवी का अद्भुत नजारा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :827 टीचरों को कल मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर… जानें डिटेल्स












