spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के NTPC पर मुआवजा घोटाला का इल्जाम लेकर हाईकोर्ट की शरण में गये शनि कांत उर्फ मंटू सोनी को झारखंड हाई कोर्ट ने 1 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। वहीं, NTPC पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने प्रार्थी मंटू सोनी को आदेश दिया है कि 30 दिनों के अंदर जुर्माना की राशि 1 लाख रुपये झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के खजाने में जमा करें, अन्यथा वसूली की जायेगी। दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुये झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।

हजारीबाग के बड़कागांव में रहनेवाले प्रार्थी मंटू सोनी ने हजारीबाग में NTPC जमीन अधिग्रहण मुआवजा वितरण में लगभग 3 हजार करोड़ की गड़बड़ी का इल्जाम लगा जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि फर्जी दस्तावेज बनाकर मुआवजा घोटाला किया गया। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र एवं जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने प्रार्थी और प्रतिवादी NTPC का पक्ष सुना। इससे पहले NTPC के वरीय अधिवक्ताओं ने खंडपीठ को बताया कि प्रार्थी मंटू सोनी पर छह आपराधिक मामले दर्ज है। इसमें एक में सजा भी हो चुकी है। इसका खुलासा प्रार्थी ने अपनी जनहित याचिका में नहीं किया है। वहीं, निराधार इल्जाम से NTPC जैसी कंपनी की छवि धूमिल हुई है। इसपर हाई कोर्ट की खंडपीठ ने नाराजगी जताई। खंडपीठ ने NTPC की दलील को स्वीकार करते हुये प्रार्थी की याचिका को खारिज कर दिया। वहीं प्रार्थी के अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट के रूल्स के अनुसार क्रेडेंशियल का खुलासा किया गया है।

हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि प्रार्थी मंटू सोनी की PIL जन सरोकार से जुड़ी नहीं लगती, बल्कि यह निजी हित की ज्यादा प्रतीत होती है। कोर्ट ने अपने ऑब्जर्वेशन में यह भी कहा कि मंटू सोनी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसे मंटू सोनी ने अब तक कोर्ट से छुपाये रखा। इधर, हाई कोर्ट के फैसले पर मंटू सोनी ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेंगे। ED ने केस टेक ओवर किया है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में ठंड दे रही दस्तक, कब से गिरेगा पारा… जानें

इसे भी पढ़ें :जागो मां जागो : दुर्गा पूजा पर कोहराम लाइव की विशेष पेशकश

इसे भी पढ़ें : ऐसे सजेगा मां छिन्नमस्तिका मंदिर, गजब का होगा नजारा

इसे भी पढ़ें : साथियों ने मरने के लिये जंगल में छोड़ा, फिर पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बोकारो के पांच लड़के रांची के कोकर में धराये… जानें मामला

इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो

 

 

 

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...