spot_img

827 टीचरों को कल मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर… जानें डिटेल्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य के हाई स्कूलों में नवनियुक्त 827 शिक्षकों को कल ज्वाइनिंग लेटर दिया जायेगा। रांची के मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम में दोपहर एक बजे से नौकरी बांटी जायेगी। ज्वाइनिंग लेटर देने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को ऑनलाइन एजुकेशन प्रोवाइड कराने को लेकर ‘जे गुरुजी ऐप’ भी लांच किया जायेगा। यह स्पेशल ऐप स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छात्रों के लिये तैयार किया है। इस ऐप को कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि छात्रों को एक क्लिक पर सवालों के जवाब भी मिल जायेंगे। इस ऐप में लॉगइन करने के लिए छात्रों को ‘स्टूडेंट ID’ दी जायेगी। इसकी मदद से लॉगइन करने के बाद स्टूडेंट जब चाहें, ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं। ऐप में प्रत्येक चैप्टर के अनुरूप सवाल भी दिये गये हैं, जिन्हें स्टूडेंट ऑनलाइन हल कर सकते हैं।

ज्वाइनिंग लेटर बांटे जाने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई। सबसे ज्यादा टीचर पश्चिम सिंहभूम में नियुक्त होंगे। करीब 100 टीचरों को बहाली यहां होगी। इसी तरह रांची में 8, खूंटी में 5, लोहरदगा में 5, सिमडेगा में 24, गुमला में 13, लातेहार में 70, पलामू में 74, गढ़वा में 32, चतरा में 61, रामगढ़ में 35, हजारीबाग में 35, बोकारो में 06, धनबाद में 11, गिरिडीह में 74, कोडरमा में 13, देवघर में 16, दुमका में 52, गोड्डा में 39, जामताड़ा में 16, पाकुड़ में 12, साहिबगंज में 34, पूर्वी सिंहभूम में 52 और सरायकेला में 40 शिक्षक नियुक्त होंगे। सीएम ने इससे पहले मई में 3469 हाईस्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...