Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे कर्मचारियों के लिये अच्छी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के GDCE-2026 भर्ती अभियान के तहत 1,421 रिक्त पदों को भरा जाना है। इच्छुक और पात्र कर्मचारी RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। RRC भुवनेश्वर ईस्ट कोस्ट रेलवे के GDCE सहित विभिन्न विभागीय भर्ती कार्यों को संभालता है। आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 रखी गई है। RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर इंजीनियर (JE), टेक्नीशियन, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और कमर्शियल क्लर्क-कम-टिकट कलेक्टर जैसे पद शामिल हैं।
पद शैक्षणिक योग्यता
ALP 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI/अप्रेंटिसशिप; संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री वाले भी पात्र
स्टेशन मास्टर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
मालगाड़ी प्रबंधक ग्रेजुएशन
JE संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा/डिग्री
टेक्नीशियन 10वीं + संबंधित ट्रेड में ITI/अप्रेंटिसशिप
जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 12वीं + हिंदी/अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग
कमर्शियल क्लर्क-कम-टिकट कलेक्टर 12वीं; UR उम्मीदवारों के लिये न्यूनतम 50% अंक
किस उम्र तक कर सकते हैं आवेदन?
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी।
UR: अधिकतम 42 वर्ष
OBC: अधिकतम 45 वर्ष
SC/ST: अधिकतम 47 वर्ष
ध्यान रहे, SC/ST/OBC उम्मीदवार यदि अनारक्षित पद के लिये आवेदन करते हैं तो उन्हें आरक्षित वर्ग वाली अतिरिक्त आयु छूट नहीं मिलेगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
पद के अनुसार वेतन अलग-अलग पे लेवल में निर्धारित है:
ALP और टेक्नीशियन: Pay Level-2
कमर्शियल क्लर्क-कम-टिकट कलेक्टर: Pay Level-3
मालगाड़ी प्रबंधक: Pay Level-5
स्टेशन मास्टर और JE: Pay Level-6
वेतन के साथ रेलवे के नियमों के अनुसार अन्य अनुमन्य भत्ते भी लागू होंगे।
ऐसे होगा चयन
GDCE भर्ती में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार Computer Based Test (CBT), Aptitude Test/CBAT जहां लागू हो, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के जरिये पूरी की जाती है। RRC की अधिसूचना के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है।
आवेदन से पहले जरूर पढ़ें नोटिफिकेशन
रेलवे की विभागीय भर्ती में पात्रता, संबंधित पद के लिये विभागीय शर्तें और मेडिकल मानक महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक GDCE नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जरूर जांच लें। आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2026 है, ऐसे में पात्र कर्मचारी अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर दें।








