spot_img

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी: इस रोज होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिये बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने 18 अगस्त 2026 को कांस्टेबल की दो अलग-अलग भर्तियों के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं। इनमें कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी बंद कैडर) और कांस्टेबल (ऑपरेटर) भर्ती शामिल है। दोनों परीक्षाएं जून 2026 में आयोजित की गई थीं। अब सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले पड़ाव में पहुंचेंगे। जीडी भर्ती के अभ्यर्थियों को अब शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और ऑपरेटर भर्ती के सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जायेगा।

83 पदों के लिये 2.33 लाख आवेदन, अब 254 अभ्यर्थी PST में

कांस्टेबल जनरल ड्यूटी बंद कैडर भर्ती में कुल 2,33,479 आवेदन प्राप्त हुये थे। जांच के बाद 2,24,429 आवेदन वैध पाये गये।  24 जून 2026 को 38 जिलों के 431 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई। पेपर-1 में 64,410 और पेपर-2 में 64,409 अभ्यर्थी शामिल हुये। अनुचित साधनों के कारण 3 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया। इस तरह 64,408 उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। अभ्यर्थियों के लिये प्रत्येक पेपर और कुल मिलाकर न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी था। 83 पदों के लिये प्रारंभिक लक्ष्य लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाने का था। लेकिन कटऑफ पर समान अंक आने के कारण टाई-ब्रेक की स्थिति बनी और आखिरकार 254 उम्मीदवार PST के लिये सफल घोषित किये गये।

ऑपरेटर भर्ती में 3.18 लाख आवेदन, 5,966 पहुंचे PET तक

कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती में मुकाबला और भी बड़ा था। इस भर्ती के लिये कुल 3,18,518 आवेदन प्राप्त हुये। जांच के बाद 2,82,823 आवेदन वैध पाये गये। 28 जून 2026 को 38 जिलों के 544 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1,28,482 उम्मीदवार उपस्थित हुए। अनुचित साधनों के कारण 28 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए और 1,28,454 उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। इस भर्ती में भी न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य था। 993 पदों के लिये प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों के लगभग पांच गुना उम्मीदवारों को PET के लिये बुलाने का लक्ष्य था। कटऑफ पर समान अंक आने से टाई-ब्रेक की स्थिति बनी और कुल 5,966 उम्मीदवार PET के लिये चयनित हुये।

अब PST-PET की तारीख का इंतजार

लिखित परीक्षा का रिजल्ट आ गया है, लेकिन अगली परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। PST और PET की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में अलग से जारी की जायेगी। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। खास बात यह है कि शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को इसे वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। PST/PET वाले दिन ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसलिये परीक्षा के दिन सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी एक सेट फोटोकॉपी साथ ले जाना जरूरी होगा।

कौन-कौन से दस्तावेज रखने होंगे?

फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
जन्म प्रमाण: मैट्रिक प्रमाणपत्र या समकक्ष प्रमाणपत्र।
शैक्षणिक प्रमाणपत्र: इंटरमीडिएट (10+2) का प्रमाणपत्र और अंकतालिका।
जाति प्रमाणपत्र: SC, ST, EBC और BC अभ्यर्थियों के लिये।
निवास प्रमाणपत्र: जहां लागू हो।
नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र: BC और EBC अभ्यर्थियों के लिये।
EWS प्रमाणपत्र: 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए वैध प्रमाणपत्र।
स्वतंत्रता सेनानी वार्ड प्रमाणपत्र: अधिकृत जिला अधिकारी से जारी प्रमाणपत्र।
ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाणपत्र: ऑपरेटर पद के लिए आवेदन करने वाले ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिये।

अब असली परीक्षा मैदान में होगी

लिखित परीक्षा पार कर चुके अभ्यर्थियों के लिये अब तैयारी का अगला दौर शुरू हो गया है। किताब और कॉपी की परीक्षा के बाद अब शारीरिक क्षमता और दस्तावेजों की बारी है। 83 GD पदों के लिये चुने गये 254 और 993 ऑपरेटर पदों के लिये चुने गये 5,966 अभ्यर्थियों की नजर अब PST/PET की तारीख पर है। लिखित परीक्षा ने दरवाजा खोला है, लेकिन वर्दी तक पहुंचने की राह अभी बाकी है। अब दौड़ भी होगी, दम भी दिखाना होगा और दस्तावेजों में भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें :

मोदी कैबिनेट के 5 अहम फैसले… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को...

PM मोदी बोले- तारिक रहमान का स्वागत हो यादगार…

Kohramlive : भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हालिया...

गोविंदा की पत्नी बोली “बर्थडे मनाने आये थे कोर्ट”… वीडियो वायरल

Kohramlive : बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता...

एक इश्क, दो क’त्ल और यूं खुला बड़ा राज…

Palamu : पलामू में एक प्रेम कहानी का ऐसा...

JPSC-JSSC आंदोलन : 2 महीने का अल्टीमेटम, लौट रहे छात्र!

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी कैबिनेट के 5 अहम फैसले… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को...

PM मोदी बोले- तारिक रहमान का स्वागत हो यादगार…

Kohramlive : भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हालिया...

गोविंदा की पत्नी बोली “बर्थडे मनाने आये थे कोर्ट”… वीडियो वायरल

Kohramlive : बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता...

एक इश्क, दो क’त्ल और यूं खुला बड़ा राज…

Palamu : पलामू में एक प्रेम कहानी का ऐसा...

JPSC-JSSC आंदोलन : 2 महीने का अल्टीमेटम, लौट रहे छात्र!

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं...