Supreme Court में राज्य की नियोजन नीति पर सुनवाई कल

Date:

spot_img

रांची : झारखंड सरकार की नियोजन नीति के संबंध में दाखिल याचिका पर Supreme Court में अब पांच नवंबर को सुनवाई होगी। पहले चार नवंबर को इसकी सुनवाई होने वाली थी। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की नियोजन नीति के तहत अधिसूचित जिलों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति के मामले को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। इसी को लेकर इसकी सुनवाई होनी थी।

Supreme Court में सूचीबद्ध हुआ केस

इस मामले में प्रतिवादी सोनी कुमारी के अधिवक्ता ललित कुमार ने कहा कि पिछली बार हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था और प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए मामले की सुनवाई चार नवंबर को निर्धारित की थी। लेकिन किन्हीं कारणों से अब यह मामला पांच नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

इसे भी पढ़ें : 15 November को इस वर्ष फीका रहेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह

सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति रद्द की थी

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट की वृहद पीठ ने राज्य सरकार की नियोजन नीति को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। साथ ही इसके तहत 13 जिलों में हुए हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति को भी रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए राज्य सरकार को शिक्षकों को नहीं हटाने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें : Chatra : महिला मुखिया पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IG ने अफसरों को दिये ये टास्क…

Hazaribagh : उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक...

पूरे सावन रांची में बंटेगा गंगाजल, टैंकर रवाना… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh) : आस्था जब संवेदना से जुड़ती है तो...

रांची की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, नगर निगम ने शुरू किया रोड ग्रेडिंग सिस्टम…

Ranchi: राजधानी रांची की सड़क व्यवस्था को अब नये...

हजारीबाग में नौकरी का बड़ा मौका, NHM ने निकाली वैकेंसी…

Hazaribagh : स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा...