IG ने अफसरों को दिये ये टास्क…

Date:

spot_img

Hazaribagh : उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को SP कार्यालय, हजारीबाग में जिले के सभी DSP, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारियों और अनुसंधानकर्ताओं के साथ अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में DIG अंजनी कुमार झा, SP अमन कुमार समेत जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला अपराध और SC/ST मामलों पर सख्ती

IG ने निर्देश दिया कि महिला अपराध से जुड़े सभी लंबित मामलों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाये। वहीं SC/ST एक्ट से जुड़े लंबित मामलों का भी जल्द निपटारा करने का आदेश दिया गया। बैठक में लंबित नक्सल मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिये गये। साथ ही संगठित अपराध गिरोहों और नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, जरूरत पड़ने पर CCA के तहत कार्रवाई करने को कहा गया।

थानों में बेहतर व्यवहार और कानून-व्यवस्था पर जोर

IG ने सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करने और अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी ढंग से बनाये रखने का निर्देश दिया। साथ ही पिछले छह महीनों की सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘एक अफसर, एक गाड़ी’… केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Kohramlive : सरकारी खर्च में कटौती और पारदर्शिता बढ़ाने...

सावन में महाकाल की भस्म आरती का खास महत्व… जानें

Kohramlive : सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव...

CEO और CFO में क्या है अंतर? उनकी ताकत… जानें

Kohramlive : किसी भी बड़ी कंपनी की सफलता के...

UP PCS 2026 में आवेदन की डेट बढ़ी…

UP: उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारी बनने की तैयारी...