Ranchi(Kuldeep Tiwari) : जिस स्थल पर देश की आजादी के लिये अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की गाथा सुनाई जाती है, आज वही जगह उपेक्षा और लापरवाही की कहानी कह रही है।चुटूपालु घाटी स्थित अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह और शेख भिखारी के बलिदानी स्थल की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक है। करोड़ों रुपये खर्च कर जिस स्थल को खूबसूरत और पर्यटन के लिहाज से विकसित किया गया था, वह देखरेख के अभाव में फिर से बदहाली की ओर बढ़ रहा है। स्थल परिसर में लगी स्ट्रीट लाइट को चोर पोल समेत उखाड़कर ले गये हैं। वहीं, शौचालयों की हालत भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। चोरों ने शौचालयों से दरवाजे, खिड़कियां और जरूरी सामान तक गायब कर दिये। कई जगह तोड़फोड़ कर सुविधाओं को बर्बाद कर दिया गया है। परिसर में लगे छोटे-छोटे सजावटी सामान भी नहीं छोड़े गये। चुटूपालु घाटी का यह ऐतिहासिक स्थल इन दिनों गंदगी और झाड़ियों से घिरा हुआ है। पूरे परिसर में कूड़े का अंबार लगा है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। विडंबना यह है कि यह स्थल एनएच-20 रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग से बिल्कुल सटा हुआ है, जहां से हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग के बाद राज्य सरकार ने इस शहीद स्थल के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किये थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीदों को केवल 8 जनवरी के शहादत दिवस पर याद करना और माल्यार्पण करना पर्याप्त नहीं है। इन वीर सपूतों की याद में बनाये गये स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण पूरे साल की जिम्मेदारी है। सुने क्या बोले स्थानीय लोग…
चुटूपालु घाटी का बलिदानी स्थल बदहाल, ये सब ले गये चोर… देखें वीडियो#RanchiNews #ChutupaluValley #ShaheedSthal #ormanjhinews pic.twitter.com/CT3fdUry7m
— KohramLive (@KohramLive) July 28, 2026






