spot_img

15 November को इस वर्ष फीका रहेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह

Date:

spot_img
spot_img
  • स्थापना दिवस समारोह पर कोरोना का दिखेगा असर
  • राजधानी को रंगीन लाइट से सजाया जाएगा

रांची : कोरोना के कारण 15 November को होने वाला झारखंड राज्य का स्थापना दिवस समारोह इस वर्ष सादगी से मनाया जाएगा। राज्य गठन के बाद दूसरी बार राज्य स्थापना दिवस समारोह सादगी से मनेगा। पिछले साल विधानसभा चुनाव को लेकर जारी आचार संहिता के कारण स्थापना दिवस सादगी से मना था, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण समारोह फीका रहेगा। सरकार एक-दो दिन में स्थापना दिवस से संबंधित गाइड लाइन जारी कर सकती है।

हालांकि हर साल की तरह इस साल भी स्थापना दिवस को लेकर राजधानी को रोशन किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों को रंगीन लाइटों से सजाया जाएगा। कोरोना के कारण इस बार ज्यादा लोगों को समारोह में आमंत्रित नहीं किया जा सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी संशय बरकरार है। कार्यक्रम के दौरान राज्य के कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : खूंटी के DC ने ग्रामीणों के साथ उठाई बोरी, बोरीबांध बनाने…

15 November को  4000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देगी सरकार

15 November को सरकार राज्य के चार हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेगी। नियुक्ति के लिए श्रम विभाग झारखंड के साथ दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल की विभिन्न कंपनियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा है। अब तक एक हजार से अधिक युवक-युवतियों की नियुक्ति की बात फाइनल हो गई है। युवाओं को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता की मौजूदगी में दिया जाएगा।

 800 इलेक्ट्रिक पोल में लगेंगे रंगीन लाइट

स्थापना दिवस पर राजधानी को चमकाने के लिए करीब 800 इलेक्ट्रिक पोल में रोप लाइट लगाने की तैयारी है। इसके लिए रांची नगर निगम ने एक टेंडर जारी किया है। 14, 15 और 16 नवंबर को रोप लाइट लगाने का काम किया जाएगा।इससे पहले फरवरी 2017 को रांची में हुए मोमेंटम झारखंड के दौरान एयरपोर्ट से हरमू रोड होते हुए राजभवन बरियातू  रोड, सरकुलर रोड और मेन रोड में लगे इलेक्ट्रिक पोल में रोप लाइट लगाई गई थी, लेकिन करीब साढ़े तीन साल पहले लगाई अधिकतर लाइट खराब हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें : Chatra : महिला मुखिया पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...

एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट...