हजारीबाग में नौकरी का बड़ा मौका, NHM ने निकाली वैकेंसी…

Date:

spot_img

Hazaribagh : स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में हजारीबाग में रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, हजारीबाग ने संविदा आधारित नियुक्तियों के लिये भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 01 (DHS)/HZB/2026 के तहत स्वास्थ्य विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जायेगी।

37 तरह के पदों पर होगी बहाली

जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 37 प्रकार के पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इनमें जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े पद शामिल हैं। भर्ती में आरएमएनसीएच+ए, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (RBSK), कुपोषण उपचार केंद्र (MTC), एनसीडी कार्यक्रम, एनटीईपी, एनयूएचएम सहित अन्य योजनाओं के पद शामिल हैं। इस भर्ती अभियान में एएनएम और स्टाफ नर्स के लिये सबसे अधिक अवसर हैं। रिक्तियों में  एएनएम 28 पद, स्टाफ नर्स 46 पद, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक 1 पद, लैब टेक्नीशियन 5 पद, फार्मासिस्ट 1 पद शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अन्य संविदा पदों पर भी नियुक्तियां की जायेंगी। विज्ञापन में विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिये आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसमें यूआर, ईडब्ल्यूएस, एसटी, एससी, बीसी-1 और बीसी-2 श्रेणियों के अनुसार पदों का विवरण जारी किया गया है।

30 जुलाई तक करें आवेदन, नहीं मिलेगा दूसरा मौका

योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थी अपना आवेदन सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग कार्यालय की वेबसाइट nhmhazaribag.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: