spot_img
spot_img
spot_img

सुखोई और मिराज क्रैश, एक पायलट की मौ*त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। Indian Air Force के दो फाइटर प्लेन- सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश कर गए। सुखोई पर दो और मिराज पर एक पायलट सवार थे। हादसे में सुखोई के दोनों पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन मिराज के पायलट की मौत हो गई। सुरक्षित बचे पायलट भी चोटिल हैं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में ऐडमिट कराया गया है। विमान क्रैश होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। वायु सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

एयरफोर्स के मुताबिक- सुखोई और मिराज ने रुटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों विमान बेहद पास उड़ान भर रहे थे। तभी दोनों हादसे का शिकार हो गये। मिराज में आग लग गई और वह मध्यप्रदेश के मुरैना के पहाड़गढ़ में जा गिरा। इसके पायलट की मौत हो गई। घटनास्थल पर उसके एक हाथ की वीडियो फुटेज भी सामने आया।वहीं, सुखोई में आग नहीं लगी, उसके विंग्स टूट गए। उसके दोनों पायलटों को जब लगा कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने वाला है, तो उन्होंने खुद को इजेक्ट कर लिया। दोनों पैराशूट के सहारे जमीन पर आ गिरे। इसके बाद सुखोई बिना पायलट के पहले वाले घटनास्थल से करीब 90 किमी दूर राजस्थान के भरतपुर जिले के पिंगोरा में जा गिरा। वहां मौजूद लोगों ने भी विंग्स टूटने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जब विमान गिरा तब उसके विंग्स नहीं थे।

 

अलग-अलग दुर्घटना समझ रहे थे लोग

पहले भरतपुर में एक फाइटर प्लेन के क्रैश होने की खबर आई। कुछ देर बाद मुरैना से भी एक फाइटर प्लेन के क्रैश होने की खबर मिली। तब यह समझा जा रहा था कि ये दोनों अलग-अलग घटनाएं हैं। लेकिन, कुछ देर बाद कंफर्म किया गया कि दोनों एयरक्राफ्ट ग्वालियर एयरबेस से उड़े थे और मुरैना के पास आपस में टकरा गए। एयरफोर्स ने ट्वीट कर स्थिति साफ की और बताया कि सुखोई और मिराज एयरक्राफ्ट हादसे के शिकार हुए हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...