कालू लामा को टपकाने की ऐसे बनी थी रणनीति, सुनिये क्या बोले SSP

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (RUPAM) : रांची के हाई‍ सिक्‍योरिटी जोन मोरहाबादी में गैंगवार में हुये मर्डर मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन गोली चलाने में शामिल थे। वहीं एक पूरी प्‍लानिंग का हिस्‍सा रहा है। एक के साथ दागी कालू लामा का जमीन विवाद था। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं घटना में शामिल मुख्‍य संदेही और नामजद गुनहगार सोनू शर्मा और अन्‍य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा ने साफ शब्‍दों में अपराधियों को यह संदेश दिया है कि सुधर जाएं, वरना उन्‍हें उनकी जगह पहुंचा दिया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि अपराधियों को मनमानी करने की कोई छूट नहीं दी जायेगी। यह शांति प्रिय लोगों की जगह है। यहां कानून का राज है। जो लोग भी यह सोचते हैं कि वह कानून से बचे हुये हैं, वैसे लोगों को पुलिस पाताल से खोज निकालेगी।

यहां याद दिला दें कि 27 जनवरी की दोपहर सवा दो बजे के करीब दागी कालू लामा को बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व सीएम शिबू सोरेन के आवास के पास गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना में लामा के भाई राजू और शुभम विश्‍वकर्मा को भी गोली लगी थी। हाई सिक्‍योरिटी जोन में दिनदहाड़े हुये गैंगवार को युवा और जाबांज सीएम हेमंत सोरेन ने काफी गंभीरता से लिया। उन्‍होंने पुलिस-प्रशासन को अपराधियों पर सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। सीएम के आदेश के बाद रेस हुई पुलिस प्रशासन ने सबसे पहले मोरहाबादी में लगने वाले दुकानों को बंद कराया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया। 4 अलग-अलग टीमों को इसमें लगाया गया। पुलिस ने 5 अपराधियों को धर दबोचा। इसमें ज्ञान रंजन उर्फ ज्ञान प्रकाश, सोनू कुरैशी, रवीश भारद्वाज उर्फ रविनंद भारद्वाज तीनों गया के रहने वाले हैं, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला संदीप कुमार और रांची का रहने वाला बिट्टु खान उर्फ तनबीर आलम शामिल है। वहीं कई की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। सुनें क्‍या बोले रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा…

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें :चाकू की नोक पर रेलवे ड्राइवर से लूट, तीन अपराधी धराये

इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल

इसे भी पढ़ें :पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें

इसे भी पढ़ें :ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां

इसे भी पढ़ें :कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें :कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...