spot_img

यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : आज के तनाव भरे वातावरण में हर्ट और किडनी की बीमारियां कम उम्र में भी दिखाई देने लगती हैं। डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण तनाव ही माना जाता है और डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो धीमी मौत कहीं जाती है, क्योंकि अंततः यह किडनी को प्रभावित कर उसे फेल कर देती है और वैसी स्थिति में मरीज का बचना असंभव सा हो जाता है। मरीज का यूरिन यह पहले ही संकेत देने लगता है की किडनी कितना काम कर रही है और कितना खराब हो चुकी है।

ब्लड शुगर हाई होने से किडनी को नुकसान

एक रिपोर्ट के मुताबिक शुगर लेवल हाई होने पर किडनी को ब्लड सप्लाई करने वाली नसों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा होने पर किडनी खून की सही ढंग से सफाई नहीं कर पाती और वह फेल (Kidney Failure) हो जाती है। ऐसा होने पर शरीर में ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है,जो किसी भी वक्त हार्ट अटैक में बदल सकता है।

इस तरह यूरिन देता है किडनी फेल होने का संकेत

रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग डायबिटीज (Diabetes) के मरीज होते हैं, उनका यूरिन (Urine) वक्त रहते कुछ ऐसे संकेत देने लगता है जिससे पता चलता है कि किडनी भारी प्रेशर में काम कर रही है और उसके तुरंत इलाज की जरूरत है। इस काम में देरी होने पर किडनी फेल हो जाती है, जिससे इंसान की जान भी जा सकती है।

पेशशब में अधिक झाग बनना चिंताजनक

बर्मिंघम में क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ रिचर्ड विनी Dr Richard Viney कहते हैं कि यूरिन (Urine) पास करते समय झाग बनना सामान्य बात है। दरअसल यूरिन पास करते समय कुछ प्रोटीन भी शरीर से बाहर निकलता है, जिसकी वजह से झाग बन जाते हैं। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। हालांकि अगर आपको झाग कुछ ज्यादा ही बन रहे हैं तो यह चिंता करने वाली बात है। इसका मतलब है कि आपकी किडनी (Kidney Failure) सही ढंग से काम नहीं कर रही है और शरीर में अंदर ही अंदर कुछ बड़ी गड़बड़ चल रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक शरीर की फिटनेस के लिए उसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बने रहना बहुत जरूरी है। जब पेशाब (Urine) के साथ मिक्स होकर प्रोटीन किडनी में पहुंचते हैं तो गुर्दे उसे फिल्टर करते हुए प्रोटीन को रोक लेते हैं और यूरिन को पास होने देते हैं। हालांकि इस यूरिन के साथ थोड़े-बहुत रिलीज हो जाते हैं, जिसमें चिंता की बड़ी बात नहीं होती।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से फेल होती है किडनी

किडनी फेल होने के सामान्य कारणों में डायबिटीज (Diabetes) और हाई ब्लड प्रेशर शामिल होते हैं। अगर ब्लड में प्रोटीन की कमी हो जाए तो इससे शरीर में पानी की अधिकता हो जाएगी. जिससे फेफड़े और पेल्विस समेत शरीर के बाकी हिस्सों में सूजन आ जाएगी. इसके चलते मरीज को सांस की दिक्कत होने लगेगी और वह धीमी मौत मर जाएगा.

इन संकेतों को भी न करें इग्नोर

अगर आपके पेशाब (Urine) में बदबू आती है, उसमें खून आता है या उसका रंग बदला हुआ तो वह भी किडनी फेल (Kidney Failure) होने का बड़ा संकेत होता है। ये लक्षण दिखाई देते ही देर नहीं करनी चाहिए और तुरंत अस्पताल में जाकर अपने शरीर की गहन जांच करवानी चाहिए. जिससे वक्त रहते खराब किडनी का इलाज शुरू हो सके और स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके।

डायबिटीज होने के प्रमुख लक्षण

– रात में बार-बार टॉयलेट जाना
– बार बार प्यास लगना
– सामान्य से ज्यादा थकान महसूस करना
– अपने आप वजन कम हो जाना
– प्राइवेट पार्ट में खुजली या थ्रश
– घावों को ठीक होने में लंबा वक्त लगना
– धुंधला दिखाई देना।

इसे भी पढ़ें : अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका, महीने में होगी 10 लाख रुपए की कमाई!, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बड़ी सुविधा : घर बैठे SBI के माध्यम से बन जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें प्रोसेस

इसे भी पढ़ें : बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस ग्राहक ध्यान दें: अब बिना Passbook के नहीं हो सकेंगे ये काम

इसे भी पढ़ें : 2 रुपये का ये सिक्का आपको बना सकता है लखपति, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :

फैटी लिवर को हल्के में न लें, रोज की ये कसरत बन सकती है ढाल…

Kohramlive : लिवर हमारे शरीर का वह मेहनती अंग...

पानी पीने के बाद भी नहीं बुझती प्यास, शरीर दे रहा है ये जरूरी संकेत…

Kohramlive : प्यास शरीर का अपना अलार्म है। गर्मी...

हर 3 से 4 महीने में बदलें टूथब्रश, क्या बोले एक्सपर्ट्स, जानें…

Kohramlive : क्या आपका टूथब्रश भी तब तक चलता...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में एडमिट…

Kohramlive : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फैटी लिवर को हल्के में न लें, रोज की ये कसरत बन सकती है ढाल…

Kohramlive : लिवर हमारे शरीर का वह मेहनती अंग...

पानी पीने के बाद भी नहीं बुझती प्यास, शरीर दे रहा है ये जरूरी संकेत…

Kohramlive : प्यास शरीर का अपना अलार्म है। गर्मी...

हर 3 से 4 महीने में बदलें टूथब्रश, क्या बोले एक्सपर्ट्स, जानें…

Kohramlive : क्या आपका टूथब्रश भी तब तक चलता...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में एडमिट…

Kohramlive : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत...