Khunti : भरपूर बारिश होने की मन्नत लिये आज खूंटी में जलयात्रा निकाली गई। वनवासी कल्याण केंद्र खूंटी के बैनर तले निकाली गयी जलयात्रा में बड़े तादाद में महिला, पुरूष और बच्चे शामिल थे। भगवान इंद्र से इलाके में भरपूर बारिश होने की लिये प्रार्थना की गई। केंद्र के प्रांत प्रचारक मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि बारिश नहीं होने की वजह से सुखाड़ की नौबत आ गई है। खूंटी का हर किसान दुखी और परेशान है। उन्होंने कहा कि हर साल किसानों के भले के लिये वनवासी केंद्र द्वारा सावन के महीने में जलयात्रा निकाली जाती है। जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि खूंटी ही नहीं, पूरे राज्य में सुखाड़ की स्थिति है। बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
मौके पर प्रांत प्रचाकर मुसाफिर विश्वकर्मा द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष रामध्यान सिंह, रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना, जिला महिला मोर्चा की सीमा देवी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी शिवम कुमार, वनवासी कल्याण केंद्र के जिला उपाध्यक्ष साधु मुंडा, श्रीमती ममता देवी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता, मधुसूदन, जगन्नाथ साहू, के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :एक नजर में देखें हटाए गए सरकारी वकीलों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्टमर






