मेरठ : देर रात ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की गई। महिला डॉक्टर ने किसी तरह अपने आप को बचाकर वहां से भागी और इसकी शिकायत विभाग और पुलिस से की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ही डॉक्टर विवेक फरार है।
महिला डॉक्टर ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर थी और रात में राउंड लगा रही थी। इसी दौरान जब वह लेबर रूम में गईं तो डॉक्टर विवेक मौका पाकर उनके पीछे-पीछे लेबर रूम में पहुंच गए और मौका देख कर चॉकलेट डे पर चॉकलेट देकर उनको पहले अपनी बातों में उलझाया और फिर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
वहीं जिला अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने कहा कि मामला काफी संगीन है। देर रात डॉक्टर विवेक ने चॉकलेट देने के बाद अभद्र व्यवहार किया। विभाग ने मामले को काफी गंभीरता से लिया। पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें: पलामू के नेवी जवान सूरज दुबे ने मौत से पहले पुलिस को दिया था ये बयान
इसे भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड को कर रहा था ब्लैकमेल, इसलिए दोस्त को ही मार डाला











