spot_img
spot_img
spot_img

शादी से पहले मौ’त का धक्का, होने वाले दूल्हे की बॉडी ने खोले डरावने राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक तरफ शादी की तैयारियां थीं। परिवार खुश था। महल बुक हो चुका था। सपनों की उड़ान के लिये विदेश यात्रा की योजना बन चुकी थी। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों के इन रंगों के पीछे मौत का एक ऐसा स्याह अध्याय लिखा जा रहा है, जो पूरे देश को झकझोर देगा। 26 साल के केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ जिंदगी के नये सफर की दहलीज पर खड़ा था। नवंबर में शाही अंदाज में शादी होनी थी। लेकिन बीते 18 जून की शाम महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोहागढ़ फोर्ट पर जो हुआ, उसने एक परिवार का चिराग बुझा दिया और रिश्तों में छिपे विश्वासघात की भयावह तस्वीर सामने ला दी।

प्री-वेडिंग शूट के बहाने पहुंचा था किला, लौटकर नहीं आया

खबर है कि सिया के जन्मदिन और प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिये दोनों लोहागढ़ फोर्ट पहुंचे थे। पहाड़ों के बीच तस्वीरें खिंच रही थीं, हंसी-मजाक चल रहा था और सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था। लेकिन इल्जाम है कि इसी दौरान सुनियोजित तरीके से केतन को 350 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया गया। गिरने से उसकी मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कहानी का चेहरा बदलता चला गया।

पुलिस का दावा: प्रेमी के साथ मिलकर रची गई थी साजिश

पुलिस ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि सिया गोयल इस रिश्ते से खुश नहीं थी और वह अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ संबंध में थी। जांच में सामने आया कि दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पुलिस का दावा है कि घटना वाले दिन चेतन भी आसपास मौजूद था और दोनों आरोपियों ने पूछताछ में साजिश रचने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि 18 जून की घटना से पहले 14 जून को भी केतन को इसी किले पर लाया गया था। आरोप है कि उस दिन सांप का डर दिखाकर उसे खाई की ओर धकेलने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गया। इसके बाद दूसरी योजना बनाई गई, जो इस बार सफल हो गई। मामले की एक और चौंकाने वाली कड़ी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले केतन ने अपनी मंगेतर के लिये बाली ट्रिप की योजना बनाई थी। जांच में दावा किया जा रहा है कि यात्रा से पहले पासपोर्ट गायब होने की घटना हुई, जिसके कारण विदेश यात्रा रद्द करनी पड़ी। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है कि कहीं यह कथित साजिश का हिस्सा तो नहीं था।

17 करोड़ के महल में होनी थी शादी

केतन अग्रवाल पुणे के प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता विशाल अग्रवाल निर्माण व्यवसाय से जुड़े हैं। परिवार ने नवंबर में होने वाली शादी के लिये राजस्थान में एक भव्य महल बुक किया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शादी समारोह पर करोड़ों रुपये खर्च होने वाले थे और मेहमानों के लिये विशेष व्यवस्थायें भी की गई थीं। लेकिन शहनाई बजने से पहले ही मातम घर पहुंच गया।

पिता का दर्द: “मना कर देती, हम शादी रद्द कर देते”

केतन के पिता का दर्द शब्दों में बयां नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि यदि सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो सिर्फ एक बार मना कर देती। परिवार बिना किसी विवाद के शादी रद्द कर देता। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी रिश्ते को खत्म करने के लिये किसी की जान लेना कैसे विकल्प हो सकता है। मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू वह सोशल मीडिया पोस्ट है, जो केतन की मौत के बाद सिया के अकाउंट से साझा की गई। पोस्ट में केतन के लिए भावुक शब्द लिखे गये और उसके लौट आने की बात कही गई। अब यह पोस्ट भी पुलिस जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पोस्ट का उद्देश्य क्या था और उसका घटनाक्रम से कोई संबंध है या नहीं।

राजा रघुवंशी केस की यादें हुईं ताजा

यह मामला सामने आने के बाद पिछले वर्ष चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा भी तेज हो गई है। दोनों मामलों में प्रेम संबंध, कथित साजिश और विश्वासघात के आरोपों को लेकर लोग तुलना कर रहे हैं। हालांकि दोनों मामले अलग-अलग हैं और प्रत्येक की जांच स्वतंत्र रूप से चल रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाल रही हैं। इस मामले में अंतिम सच अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आयेगा। लेकिन इतना तय है कि लोहागढ़ की पहाड़ियों पर घटी इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब रिश्तों में भरोसा टूटता है, तो उसके परिणाम कितने भयावह हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : तीन कोचिंग सेंटर सील… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन के पास चेन छीनने पहुंचे बदमाश, शोर मचाते ही…

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते तालाब तक पहुंची मासूम, इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार…

इसे भी पढ़ें : जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...