spot_img

गर्लफ्रेंड को कर रहा था ब्‍लैकमेल, इसलिए दोस्‍त को ही मार डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू: मंगलवार को कोयल नदी के किनारे मिली लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पत्‍थर से कूचकर युवक की हत्‍या की गई थी और उसका शव कोयल नदी के कि‍नारे फेंक दिया गया था। हत्‍यारा कोई और नहीं उसका दोस्‍त फारूक ही निकला।

सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, सीरीज में लगे 46 IED बरामद

पुलिस ने फारुक समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे का कारण फारुक की प्रेमिका को मो. महताब द्वारा ब्लैकमेल करना था। इसे लेकर फारुक, मो. महताब से काफी नाराज था। उक्‍त जानकारी बुधवार को SDPO के विजय शंकर ने दी।

इसे भी पढ़ें : शादी के छह साल बाद पत्‍नी फरार, फोन कर पति को कही ऐसी बात कि…

गिरफ्तार आरोपियों में फारुख अंसारी, हॉस्पिटल रोड का बजाज हवारी उर्फ फिरोज हवारी, चैनपुर निवासी सरफराज उर्फ छोटू कुरैशी और नावाटोली का रहने वाला मो. अरबाज अली उर्फ सिप्पु शामिल है।

इस वजह से की गई हत्‍या

पुलिस ने बताया कि फारुख का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। एक दिन मो. महताब ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। फिर वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद फारुख ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर मो. महताब की हत्या कर दी। मो. महताब की लाश मंगलवार को कोयल नदी के किनारे बालू पर मिली थी। मृतक मो. महताब शहर के एक पानी प्लांट में काम करता था। मृतक का चचेरा भाई मो. शाहिद हुसैन ने बताया था कि सोमवार की रात करीब आठ बजे महताब पानी प्लांट से काम कर घर आया था। इसी दौरान पहाड़ी मुहल्ले का रहने वाला फारुख उसके घर आया और उसे अपने साथ ले गया था। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने फारुख को हिरासत में लिया था। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए।

इसे भी पढ़ें : छेड़खानी और मारपीट के आरोपी के घर पहुंची किन्‍नरों की फौज, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : पिता दहेज के लिए टाल रहे थे विवाह, बेटे ने मंदिर में रचाई शादी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...