spot_img

पलामू के नेवी जवान सूरज दुबे ने मौत से पहले पुलिस को दिया था ये बयान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : पलामू के नेवी जवान सूरज दुबे को महाराष्‍ट्र के पालघर में जलाकर मार डालने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौत से पहले सूरज ने जो बयान दिया था, उसी के आधार पर घोलवड थाने में दर्ज एफआईआर की गई है। दर्ज एफआईआर में पूरी घटना का जिक्र है। मौत से पहले सूरज ने पुलिस को पूरी घटनाक्रम के बारे में बताया था। उसने कहा था कि वह अपहरणकर्ताओं को देखने के बाद पहचान लेगा।

इसे भी पढ़ें : पिता दहेज के लिए टाल रहे थे विवाह, बेटे ने मंदिर में रचाई शादी

दर्ज एफआईआर के अनुसार सूरज ने पुलिस को बताया था कि 30 जनवरी को ड्यूटी जॉइन करने के लिए घर से चला था। रात नौ बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त तीन लोगों ने रिवाल्वर का भय दिखा कर सफेद एसयूवी में बैठा लिया। मोबाइल छीन लिया। आंख व मुंह पर पट्टी बांधकर हाथ बांध दिया और 10 लाख रुपए की मांग की।

इसे भी पढ़ें : शादी के छह साल बाद पत्‍नी फरार, फोन कर पति को कही ऐसी बात कि…

पुलिस के अनुसार सूरज ने उन्‍हें बताया था कि पालघर के देवजी वैजलपाड़ा स्थित तलासरी पहाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने के बाद तीनों लोग चले गए। वह किसी तरह पहाड़ी से उतर मुख्य मार्ग पर आया, जहां से पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। सूरज ने पुलिस को बताया था कि उसने एक अपहर्ता का नाम इरफान सुना था। सांवले रंग के दो लोग टी-शर्ट-जींस पहने थे, जबकि ड्राइवर कुर्ता-पाजामा पहने था। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलामू सांसद ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी कहा था कि जो भी दोषी होंगे वे जल्‍द ही पकड़े जाएंगें।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमशेदपुर बंद का दिखा बड़ा असर, क्या बोले प्रतुल शाहदेव… देखें वीडियो

Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA...

सरकारी नोटिस से तहलका, ये रडार पर…

Kohramlive : दिल्ली की सत्ता गलियों से उठी एक...

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला का किया ये हाल…

Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद गंभीर...

झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, सही-सलामत 42 प्रवासी श्रमिक घर लौटे…

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में हुये अमोनिया गैस...

झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, नये अध्याय की शुरुआत…

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई...