spot_img
spot_img
spot_img

अब इन जगहों पर लगाया वाहन तो पड़ेंगे लेने के देने, लगेगा इतना जुर्माना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : शहर को जाम मुक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम ने रेडियम रोड, पुरुलिया रोड, एमजी रोड, सर्कुलर रोड, कांटाटोली सहित सभी प्रमुख सड़कों में कुल 19 जगहों को टो-अवे जोन  घोषित किया है। यानी इन जगहों पर सड़क किनारे कहीं भी वाहन लगाया तो जुर्माना दोगना लगेगा। साथ ही ट्रैफिक पुलिस या निगम के इंफोर्समेंट टीम आपके वाहन को खींच कर ले जाएगी। निगम अगर आपके वाहन को खींचकर ले गई तो मिनिमम ₹2000 जुर्माना वसूलेगी। 27 जनवरी के बाद निगम इन स्थलों पर अभियान चलाएगी और ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगी।

Read More : रिम्‍स से एयरपोर्ट के लिए निकले लालू यादव, देखिए कौन-कौन जा रहे साथ

ये स्थल टाे-अवे जाेन, यहां इन जगहों पर पार्किंग की सुविधा

  • टो-अवे जोन में यहां होगी पार्किंग की व्‍यवस्‍था
  • गोपाल कांप्लेक्स- कांप्लेक्स के अंदर वाहनों की पार्किंग होगी।
  • नगर निगम बिल्डिंग- निगम के नए भवन में ही वाहनों की पार्किंग होगी।
  • अल्बर्ट एक्का चौक- सदर हॉस्पिटल की बाउंड्री के किनारे पार्किंग होगी।
  • लालपुर चौक- पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मॉल -शॉपिंग स्टोर में पार्क करने होंगे वाहन।
  • ऑर्किड हॉस्पिटल- वाहनों को हॉस्पिटल परिसर में रखना होगा।
  • एमजी रोड- टैक्सी स्टैंड, हनुमान मंदिर से पहले बने पार्किंग और पार्किंग जोन में ही वाहन लगाने होंगे।
  • सर्कुलर रोड- यहां हरिओम टावर के सामने वाहन पार्क करना होगा।
  • वीमेंस कॉलेज- यहां आसपास के शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स या स्टोर परिसर में वाहन लगाने होंगे।
  • चिन्हित पार्किंग स्‍थलों के अलावे कही भी वाहन पार्क किया तो पड़ जाएंगे लेने के देने।

Read More : …और 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...