spot_img

पंचायतों में Clerk को 10 हजार, जेई को मिलेगा 17 हजार मासिक मानदेय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पंचायतों में Clerk सह कंप्यूटर ऑपरेटर को 10 हजार रुपये, जेई को 17 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज प्रभाग) की हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक इसका निर्णय लिया गया।

छह जनवरी 2021 को 15वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित अनुदान से पंचायतों में ग्रामीण निवासियों को सेवाएं प्रदान करने के लिए वार्षिक रख-रखाव अनुबंध/ सेवा अनुबंध करने पर हाई लेवल मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक की कार्यवाही पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना अनुमोदन दिया।

इसे भी पढ़ें : …और आंदोलनरत संविदाकर्मियों पर बरस पड़ी पुलिस की लाठियां

बैठक में लिया गया फैसला

हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में आवश्यकता और अन्य पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए पंचायतों के तकनीकी कार्यों के संपादन के लिए प्रति प्रखंड दो  कनीय अभियंता और प्रति पांच-छह पंचायत में एक लेखा लिपिक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर वार्षिक रख-रखाव अनुबंध/ सेवा अनुबंध पर रखने का प्रस्ताव है।

सेवा अनुबंध संबंधित ग्राम पंचायत स्तर से ही किया जा सकेगा। लेखा लिपिक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटरों को मासिक मानदेय 10,000/- रुपए और कनीय अभियंताओं को मासिक मानदेय 17,000 रुपए देय होगा। काफी समय से इनके मानदेय को लेकर विचार-विमर्श चल रहा था। इसे लेकर अब फैसला हुआ। मुख्य सचिव सहित विभागीय अधिकारियों ने इसको लेकर कई बार किया था मंथन।

इसे भी पढ़ें : महिला उत्पीड़न की होगी त्वरित सुनवाई, 22 फास्टट्रैक कोर्ट के गठन को मंजूरी

इसे भी पढ़ें : जेल प्रशासन और गृह विभाग से मांगा जवाब, लालू के जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...