spot_img
spot_img

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HAZARIBAGH : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को ग्राउंड एवं न्यू स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुआ। शुभारंभ जिले की हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर समाहरर्ता राकेश रौशन, जिला जन संपर्क पधाधिकारी पंचानन उराव, भारतीय हॉकी टीम के सदस्य पंकज कुमार रजक,एपीआरओ परिमल कुमार मौजूद थे।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्‍तुत किया स्‍वागत गीत

उद्धघाटन उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मौके सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और संत रॉबर्ट बालिका स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत सभी जिला हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले से आए सभी वर्ग – u/17 बालक एवम u/17 बालिका तथा u/14 बालक वर्ग के खिलाड़ियों, टीम मैनेजर सहायक मैनेजर का डीसी ने स्वागत किया। उपायुक्त ने उद्घाटन मैच में गुब्बारे का गुच्छ आसमान में उड़ा कर मैच को शुरू किया गया। इस दौरान आए अतिथियों ने बारी-बारी से सभी जिलों के खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए खेल भावना के साथ खेलने साथ शुभकामनाएं दी है।

अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग के मैच

प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग और अंडर 14 बालक वर्ग के टीमों ने भाग लिया है। आज का पहला मैच अंडर 17 बालक वर्ग के रामगढ़ और गिरीडीह के बीच खेला गया। इस मैच में रामगढ़ की टीम 5 -1 से विजेता रही। अगला मैच कोडरमा और धनबाद के बीच खेला गया। इस मैच में कोडरमा की टीम 7-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कर्जन ग्राउंड में अंतिम मैच अंडर 17 बालक वर्ग का हजारीबाग और चतरा के बीच खेला गया। इस मैच में हजारीबाग की टीम ने 6-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। बोकारो की टीम को बाई मिला, जो सेमीफाइनल गिरिडीह के साथ खेलेगी।

अंडर 14 बालक वर्ग के मैच

अंडर 14 बालक वर्ग चतरा और बोकारो के बीच खेला गया। इस मैच में चतरा की टीम 2-0 से विजय रही और सेमीफाइनल में जगह बनाई। हजारीबाग और कोडरमा बीच हुए मैच में हजारीबाग की टीम 7-0 से विजयी रही। गिरिडीह और धनबाद के बीच हुए मैच में गिरिडीह की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है जबकि रामगढ़ को बाई मिला । अंडर 17 बालिका वर्ग के हुए मैच में रामगढ़ और बोकारो के बीच हुई इस मैच में रामगढ़ की टीम 3-0 से बिजई रही। अगला मैच चतरा बनाम कोडरमा के बीच हुआ, जिसमे चतरा की टीम 9-0 से विजयी रही। अगला मैच धनबाद और गिरिडीह के बीच खेला जाना था, लेकिन गिरिडीह की टीम नहीं पहुंचने के कारण धनबाद की टीम को वॉकओवर दिया गया है, जबकि हजारीबाग को बाई मिला। कल 2 अगस्त को सभी सेमीफाइनल मैच कर्जन ग्राउंड में खेला जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में कालेश्वर गोप, शेखर कुमार, वीरेंद्र कुमार ,सोनी कुमारी अनुकंपा रूंडा संदीप खलखो मोहन रविदास, मनीष कुमार अमित शर्मा अमित सागर, सागर कुमार, त्रिवेणी प्रसाद किरण, कुमारी के साथ बारह रेफरी तथा वॉलंटीयर की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : ‘मेरा बॉयफ्रेंड-मेरा बॉयफ्रेंड’… बोल लड़कियों के बीच झोटा-झोटी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा Gold Medal

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 : वेटलिफ्टिंग में गुरुराज ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, जीता ब्रॉन्‍ज

इसे भी पढ़ें :दिल्ली-देवघर विमान सेवा आज से शुरू

इसे भी पढ़ें :विचाराधीन कैदियों की रिहाई प्रक्रिया तेज करने का पीएम ने न्‍यायपालिका से किया आग्रह

इसे भी पढ़ें :12 वीं पास के लिए निकली है वैकेंसी, 38000 मिलेगी सैलरी

इसे भी पढ़ें : CWG 2022 : लॉन बॉल में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को करारी हार…

इसे भी पढ़ें :न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...