spot_img

तीन दिन से लापता था छात्र, यहां मिली लाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : कॉलोनी में साइकिल चलाकर 10 मिनट में वापस घर लौट आऊंगा कहकर निकला तुषार फिर कभी नहीं लौटा। उसकी लाश मंगलवार को कूलिंग पौंड से बरामद हुई। तुषार गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के 10वीं का छात्र था। बोकारो के सेक्टर-6सी निवासी तुषार के पिता पूर्व आर्मी मुकुंद राउत ने बताया कि तुषार लॉकडाउन के बाद पहली बार साइकिल लेकर घर से निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया।

14 फरवरी को तुषार की साइकिल कूलिंग पौंड की सड़क पर मिली। वहीं, पत्थर पर उसका चश्मा और एक चप्पल पानी में मिला था। जानकारी मिलते ही सिटी DSP ज्ञान रंजन ने पौंड पर हरला थाना प्रभारी और सेक्टर-6 थाना प्रभारी के साथ तुषार की खोज शुरू कर दी। खोजी कुत्ते की मदद से छात्र तक पहुंचने का प्रयास भी किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी।

मंगलवार को NDRF की टीम आती कि उससे पहले ही तुषार की लाश कूलिंग पौंड में दिखी। पुलिस ने शव को पौंड से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : फिल्म एमएस धोनी के एक और एक्‍टर ने किया सुसाइड, वीडियो शेयर कर                         बतायी थी ये बात…

इसे भी पढ़ें : महिला को इस बहाने बुलाया घर, फिर बनाया हवस का शिकार और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...