मुंबई : बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने जिंदगी से मुंह मोड़ लिया। फिल्म एम एस धोनी के एक्टर संदीप नाहर ने पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एम एस धोनी में एक्टिंग की थी।
Read More : वैलेंटाइन डे पर पुलिस ने कराई 15 नक्सलियों की शादी, SP बने बाराती, बजाया ढोल
यहां याद दिला दें कि पिछले साल ही सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने सबको चौंकाया था और अब फिल्म एम एस धोनी के ही एक और एक्टर के सुसाइड कर सबको हैरान कर दिया है। एक्टर संदीप नाहर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपना मनो स्थिति बयां किया। उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मगर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी है।
Read More : देखिए कैसे मंगेतर के कहने पर लगा ली फांसी…
संदीप नाहर ने फेसबुक पेज पर अपने जीवन की परेशानियां और पत्नी संग तल्ख रिश्ते के बारे में एक वीडियो में बताया है। मौत के बाद कुछ लोगों ने इसे सुसाइड बताया है। मगर पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या है या कुछ और यह स्पष्ट होगा।
संदीप नाहर बॉलीवुड फिल्म एम एस धोनी में अहम रोल में निभा चुके हैं। इसके अलावा वे अक्षय कुमार और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Read More : ससुर,भसुर और देवर ने मिलकर किया ये घिनौना काम








