Kohramlive : चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल को बी फार्मा थर्ड ईयर के छात्र ने ऑफिस में घुसकर गोली मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन – फानन में उन्हें बरेली के एसआरएमएस हॉस्पिटल भेजा गया है। अभिषेक अग्रवाल बरेली के लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरमैन है। घटना की सूचना पर पहुंची फरीदपुर पुलिस कॉलेज में मौके पर घटना का निरीक्षण कर रही है। पुलिस ने कॉलेज के कर्मचारियों से पूछताछ की तो बताया गया कि कॉलेज के बी फार्मा थर्ड ईयर के स्टूडेंट ने ही उनके केबिन में घुसकर गोली मारी। आरोपी छात्र का नाम श्रेष्ठ सैनी है। वह प्रेम नगर बरेली का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि इंस्टीट्यूट में फोन ले जाना मना है। लेकिन मना के बावजूद मोबाइल ले जाने पर सैनी को कुछ दिन पहले क्लास से निलम्बित कर दिया गया था। उसके बावजूद वो आज भी मोबाइल फोन ले गया था, इसी बात को लेकर संस्थान के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल ने उसे फटकार लगायी थी। इससे तैश में आये छात्र सैनी ने दोपहर में अग्रवाल के केबिन में जाकर उनकी कनपटी पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
इसे भी पढ़ें :एक्शन में RBI, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द
इसे भी पढ़ें :RBI ने इन 4 बैंकों पर ठोका लाखों का जुर्माना, आपका अकाउंट तो…
इसे भी पढ़ें :रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया में मिला बड़ा सम्मान, राजदूत ने कहा…
इसे भी पढ़ें :LIC Policy रखने वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :ICICI Bank इंवेस्टर्स को देगा सौगात, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें रेट लिस्ट
इसे भी पढ़ें :PNB के करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट जारी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :SBI ग्राहकों के लिए शुरू होगी नई सुविधा, देखें…






