Kohramlive : क्या आप LIC की स्कीम न्यू जीवन शांति पॉलिसी के बारे में जानते है। अगर आपको एलआईसी की इस स्कीम के बारे में नहीं पता तो आज जान लीजिये। आज हम आपको एलआईसी की इस पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको हर महीने मोटी पेंशन का फायदा मिलेगा। बता दें एलआईसी स्कीम एक एन्युटी प्लान है, जिसको खरीदने के बाद में आपकी पेंशन की राशि फिक्स हो जाती है। आपको हर महीने एलआईसी की तरफ से पैसा मिलता है। इस पॉलिसी में आपको 2 तरह के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें पहला डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ है।
डेफर्ड एन्युटी के तहत आप एक व्यक्ति के लिए पेंशन स्कीम ले सकते हैं। इसमें 30 साल से लेकर 79 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। इस स्कीम को खरीदने के लिए आपको कम से कम 1.5 लाख रुपये निवेश करने होंगे। वहीं, अगर आपको पॉलिसी पसंद नहीं आती है तो आप कभी भी इसे सरेंडर कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें एलआईसी की तरफ से लोन की सुविधा भी मिलती है। अगर आप इस पॉलिसी को लेते हैं तो सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी में 10 लाख रुपये की पॉलिसी खरीदने पर आपको 11,192 रुपये हर महीने पेंशन के रूप में मिलेंगे। वहीं, अगर आप 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 1000 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा आप सालाना, छमाही और तिमाही आधार पर भी पेंशन का फायदा ले सकते हैं।
बता दें अगर किसी भी व्यक्ति ने डेफर्ड एन्युटी सिंगल लाइफ के लिए ली है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो पूरा जमा पैसा नॉमिनी को मिल जाता है। इसके साथ ही अगर पॉलिसी होल्डर जीवित रहता है तो उसको एक समय के बाद में पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। वहीं, जॉइंट लाइफ की बात करें तो इस स्थिति में अगर किसी एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो दूसरे को पेंशन की सुविधा मिलने लगती है। वहीं, अगर दोनों की मृत्यु हो जाती है तो पूरा पैसा नॉमिनी को मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें :गया के RPF जवान की धनबाद में मौ’त…
इसे भी पढ़ें :कनपटी में भिड़ा लूट लिए 50 लाख…
इसे भी पढ़ें :कोडरमा में जवानों से भरी पुलिस वैन के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें :होटल के कमरे में इस हाल में मिले डिप्टी CMO… देखें
इसे भी पढ़ें :नहीं रहीं प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की मां, सीएम हेमंत ने दिया कांधा
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में शादी वाले घर में मचा कोहराम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व डीसी ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत…















