Kohramlive Desk : ICICI Bank ने इंवेस्टर्स के लिए डिविडेंड की घोषणा की है। वहीं बैंक ने शनिवार को चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान का दिया है। ICICI बैंक ने कहा है कि बैंक के बोर्ड ने फैसला किया है कि 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर पर 8 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया जाए। बैंक की सालाना जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद इक्विटी शेयर पर डिविडेंड को पेड किया जाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने नतीजों में 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में 9,121.87 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा दिखाया है जो कि सालाना आधार पर 30 फीसदी की बढ़त दिखाता है। इससे पिछले साल की समान तिमाही में 7018.71 करोड़ रुपये का मुनाफा आईसीआईसीआई बैंक ने दर्ज किया था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) 24 फीसदी बढ़कर 17,666.8 करोड़ रुपये पर रही है जबकि इससे पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का एनआईआई 12.604.6 करोड़ रुपये पर रहा था। आईसीआईसीआई बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर 9,122 करोड़ रुपये पर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 7018.71 करोड़ रुपये पर था।
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि इसके कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 10.9 फीसदी बढ़कर 1,180,841 करोड़ रुपये या 143.7 अरब डॉलर पर रहे हैं और इसका कासा रेश्यो 43.6 फीसदी पर रहा है। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही में इसका घरेलू लोन पोर्टफोलियो 20.5 फीसदी की दर से बढ़ा है और इसका नेट एनपीए रेश्यो 0.48 फीसदी घट गया है। इससे पिछली तिमाही में ये 0.55 फीसदी पर रहा था। इस तरह बैंक के नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स भी घटे हैं जो अच्छा संकेत कहा जा सकता है। अंतिम कारोबारी सेशन यानी शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक का शेयर बीएसई पर 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 884.20 रुपये पर रहा था।
इसे भी पढ़ें : बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें रेट लिस्ट
इसे भी पढ़ें :PNB के करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट जारी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :SBI ग्राहकों के लिए शुरू होगी नई सुविधा, देखें…
इसे भी पढ़ें :30 जून तक पैन-आधार कार्ड वाले कर लें यह काम, वरना…
इसे भी पढ़ें :खाने का तेल हुआ सस्ता!
इसे भी पढ़ें :Axis बैंक में FD है तो पढ़ लें यह जरूरी खबर
इसे भी पढ़ें :HDFC मर्जर पर ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :Reliance ने फिर बना दिया प्रॉफिट कमाने का रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें :महंगा हुआ सुधा दूध, देखें रेट लिस्ट
इसे भी पढ़ें :सरकार की इस स्कीम में अब 31 मार्च 2024 तक मिलेंगे 50,000 रुपये















