Kohramlive : RBI ने केरल स्थित अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। सेंट्रल बैंक की तरफ से इसे गैर-बैंकिंग संस्थान (NBFC) के रूप में काम करने की इजाजत दी गई है। रिजर्व बैंक की तरफ से कहा गया कि अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड को बैंकिंग विनियमन अधिनियम के तहत भारत में बैंकिंग कारोबार के लिए 3 जनवरी, 1987 को बैंकिंग लाइसेंस दिया गया था। बैंक का लाइसेंस रद्द होने का नोटिफिकेशन 24 अप्रैल, 2023 को कारोबार बंद होने से प्रभावी हो गया है। आरबीआई (RBI) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बैंक को तत्काल प्रभाव से बैंकिंग गतिविधियों का संचालन बंद करने के लिए कहा गया है। RBI के अनुसार, बैंक और एनबीएफसी (NBFC) बीच बड़ा अंतर यह है कि बैंक सरकार की तरफ से अधिकृत संस्था है, जो लोगों को बैंकिंग सर्विस देता है। वहीं, एनबीएफसी बिना बैंक लाइसेंस के लोगों को बैंकिंग सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है।
इससे पहले रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 मार्च को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर में 8 बैंकों का लाइसेंस रद्द किया है। नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस रद्द करने का अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का पहला मामला है। आरबीआई की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि 31 मार्च को खत्म वित्तीय वर्ष 2022-23 में आठ को-ऑपरेटिव बैंकों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर इन बैंकों पर रिजर्व बैंक ने 114 बार पेनाल्टी भी लगाई है।
ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक (Adoor Co-operative Urban Bank) में जिन खाताधारकों का पैसा जमा है, उन्हें 5 लाख रुपये तक की जमा पर बीमा कवर का लाभ मिलेगा। इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की तरफ से यह बीमा मिलता है। DICGC रिजर्व बैंक की सब्सिडियरी है, जो कि को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। जिन ग्राहकों का अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक में पांच लाख रुपये या इससे कम जमा है उन्हें DICGC से पूरा क्लेम मिलेगा। लेकिन ऐसे ग्राहक जिनके खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा है, उन्हें पूरी रकम नहीं मिल सकेगी।
इसे भी पढ़ें : दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लाखों की लूट…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के कारोबारी की वाराणसी में मौ’त, सांसद नीरज शेखर के थे साले…
इसे भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, देखें…
इसे भी पढ़ें : इस दिन शुरू होगी रांची टू पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानें रूट मैप















