इंडिया में दमदार रेंज की इलेक्ट्रिक SUV तीन वेरिएंट में लांच, जानें इनकी कीमत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन मार्केट में मंगलवार को जगुआर लैंड रोवर ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Jaguar I-Pace को लांच कर दिया है। अट्रैक्टिव लुक और स्‍ट्रांग इलेक्ट्रिक मोटर से सजी इस कार को तीन वेरिएंट्स में प्रस्‍तुत किया गया है। ये हैं- S, SE और HSE शामिल है। इस कार की बुकिंग कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप के साथ ही ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इसके एंट्री लेवल S वेरिएंट की कीमत 1.05 करोड़ रुपये, मिड SE वेरिएंट की कीमत 1.08 करोड़ रुपये और टॉप HSE वेरिएंट की कीमत 1.12 करोड़ रुपये तय की गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, पैन इंडिया है।

इसे भी पढ़ें :घरवालों ने नहीं करवाई शादी तो प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक दे दी…

2990 mm का है ग्राउंड क्लीयरेंस

हाल ही में Jaguar I-Pace की पहली यूनिट को जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) बंदरगाह पर उतारा गया था। इस कार की लंबाई 4682 mm, चौड़ाई 2011mm और उंचाई 1566 mm है। इसके अलावा इसमें 2990 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। यह कार 12 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें फजी व्हाइट, कैलडेरा रेड, सैनेटोर्नी ब्लैक, यूलॉग व्हाइट, इंडस सिल्वर, फरेंजे रेड, कैसियम ब्लू, बोर्सको ग्रे, इगर ग्रे, पोर्टोफिनो ब्लू, पर्ल ब्लैक और अरूबा कलर शामिल है।

मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग

Jaguar I-Pace में कंपनी ने मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया है जो कि 294 kW की दमदार पावर और 696 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावां इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। यह कार महज 4.8 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार पकड़ती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें 90kWh की क्षमता का लिथियम बैटरी पैक दिया गया है, जो कि महज 45 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : मामी-भांजा आपत्तिजनक स्तिथि में धराए, पड़ोसियों ने जमकर की पिटाई

380 वाट का मेरिडियन साउंड सिस्टम

कंपनी ने इस कार में एडवांस फीचर्स को शामिल किया है, जो कि इसे अपने सेग्मेंट में दूसरों से अलग बनाते हैं। इस कार में कंपनी ने Luxtec स्पोर्ट सीट, 380 वाट का मेरिडियन साउंड सिस्टम, इंट्रैक्टिव ड्राइवर डिस्प्ले, 3D सराउंड कैमरा, ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर, एनिमेटेड डायरेक्शनल इंडिकेटर्स, 3D सराउंड साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं।

7.4kW की क्षमता का AC वाल माउंट चार्जर

 Jaguar I-Pace के साथ कंपनी 7.4kW की क्षमता का AC वाल माउंट चार्जर बतौर कॉम्पलीमेंट्री दे रही है। कंपनी का दावा है कि यदि इस एसयूवी को 11 kW के वॉल बॉक्स चार्जर के साथ चार्ज किया जाता है तो महज एक घंटे के चार्जिंग में ही ये एसयूवी 53 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इस चार्जर के साथ फुल चार्ज होने में तकरीबन 8.6 घंटे का समय लगता है वहीं 7 kW सिस्टम के साथ फुल चार्ज होने में 12 घंटे का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें : 7 साल पहले ट्रेन में मां-बाप से बिछड़े पांच बच्चे, अब मिलेंगे पिता से

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...

अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

Kohramlive : भारत की सड़कों पर जल्द एक ऐसा...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...

भारत में एंट्री को तैयार Motorola Edge 70 Pro+,खासियत जानें…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Motorola...

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0