spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

घरवालों ने नहीं करवाई शादी तो प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक दे दी जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : पलामू के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र के बेरहट जंगल में पेंड़ से लटकती युवक-युवती की लाश मिली है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन घरवालो ने शादी के लिए हामी नहीं भरी। इंकार से आहत होकर दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेंड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 17 साल की रिंकू कुमारी और 19 साल के बचू कुमार के रूप में हुई है। जहां रिंकू रबदा कोरामी गांव की रहने वाली थी। वहीं बचू तेलियाडीह गांव का रहने वाला था। दोनों एक-दूसरे को एक साल से चाहते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार वाले इसके खिलाफ थे।

सोमवार की सुबह 10 बजे दोनों अपने घर से मनसाटांड में हो रहे महायज्ञ को देखने की बात कह कर घर से निकले थे। लेकिन घर नहीं लौटे। परिजन रात में दोनों की खोजबीन करते रहे। युवक के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। पुलिस मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई।

मंगलवार को पुलिस को बेरहट जंगल में लड़का-लड़की का शव होने की सूचना मिली। पुलिस टीम जंगल पंहुचीं तो देखा कि एक पेड़ की डाली में बने फंदे में दोनों की लाश लटकी हुई थी। जहां शव मिला, वह जंगल युवक के गांव से 5 किलोमीटर दूर है।

इसे भी पढ़ें : इस एक्टर का रिश्तेदारों ने उड़ाया था मजाक, आज ऐक्टिंग के हैं लाखों दीवाने…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 5 तस्कर हरियाणा में धराए, 5 किलो अफीम भी बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...