गढ़वा : गढ़वा के विशुनपुरा गांव में मामी-भांजा पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने दोनों को बुरी तरह पीटा। घटना में मामी-भांजा बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद पड़ोसियों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर जमकर धुनाई कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं मामी सुनैना ने भांजा विनोद के साथ अवैध संबंध होने के आरोप को अस्वीकार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। सुनैना के मुताबिक, विनोद सोनी रिश्ते में उसका भांजा लगता है। वह गढ़वा कचहरी के पास होटल चलाता है। जहां उसका पति श्यामलाल साह काम करता है।
रविवार को विनोद अपनी बाइक से विशुनपुरा गांव आ रहा था। रमना-विशुनपुरा रोड पर कर्णपुरा गांव के नजदीक उसका बाइक ऐक्सिडेंट हो गया। हादसे में विनोद बुरी तरह घायल हो गया।
हादसे की खबर सुन सुनैना घायल विनोद को देखने अस्पताल पहुंची और उसकी देखभाल करने के लिए विनोद को अपने साथ घर ले आई। सुनैना ने बताया कि विनोद को घर लाने के कुछ देर बाद ही गांव के कुछ लोग उसके घर आ धमके। भांजा विनोद के साथ उसके अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। इंकार करने पर दोनों की बुरी तरह पिटाई कर दी।
इसे भी पढ़ें : बालूमाथ अस्पताल के पूर्व CS डॉ अमरनाथ गिरफ्तार, 1.21 करोड़ के घोटाला का है आरोप
इसे भी पढ़ें : संदेह में तांबे के तार से सिल दिया था पत्नी का “प्राइवेट पार्ट”, अब पत्नी ने कही ये बात












