Hazaribagh : HDFC Bank की ओर से संपूर्ण ग्राम विकास परियोजना के तहत कटकमदाग प्रखंड के पुंदरी, बेस, हुरुदाग, चिचि, कुबा, अडरा, उदयपुर, बेन्दी और अन्य गांवों में किसानों को नकदी फसल को बढ़वा देने के लिए स्ट्राबेरी के पौधे दिए गए। इस अवसर पर परियोजना के सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया की परिवर्तन कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक नकदी फसल को बढ़वा देने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए किसानों को सब्सिडी दर पर स्ट्रोबेरी का विंटर डाउन नस्ल के पौधे दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हजारीबाग जिले मे पहले स्ट्राबेरी की खेती कम हुआ करती थी, लेकिन पिछले 2 साल से एचडीएफ़सी बैंक एवं केजीवि द्वारा चलाए जा रहे परिवर्तन कार्यक्रम के प्रयास से किसानों को स्ट्राबेरी खेती के प्रति रुचि बढ़ी है। उदयपुर के थणु गंझु बताते हैं कि पिछले साल हमारे गांव में कोई स्ट्राबेरी की खेती नहीं करना चाहता था, लेकिन परिवर्तन कार्यक्रम के प्रयास से और उनके ऊपर भरोसा कर हम 30 डिसिमल में और दो किसान 10–10 डेसिमल में स्ट्राबेरी की खेती किए थे। इसका हमें फायदा मिला।
इसे भी पढ़ें :माताओं-बहनों से सीएम की अपील, कहा न बेचें हड़िया-दारू
इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें
इसे भी पढ़ें :इस दिवाली फीकी रहेगी पटाखों की धमक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
इसे भी पढ़ें : सीएम ने गिरिडीह में 976 करोड़ 56 लाख की परिसंपत्तियों का किया वितरण












