Kohramlive : पटाखों पर लगा बैन दिवाली के दौरान भी नहीं हटने वाला है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उस याचिका में पटाखों पर लगे बैन को संस्कृति के खिलाफ बताया गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध नहीं हटने वाला है।
मनोज तिवारी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें कहा गया था कि अगले साल 2 जनवरी तक दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह बैन रहने वाला है। अब मनोज तिवारी ने अपनी याचिका में इस फैसले को संस्कृति के खिलाफ बताया। लेकिन एम आर शाह की बेंच ने साफ कर दिया है कि वे पटाखों पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
कोर्ट ने कहा कि दिल्ली एनसीआर को लेकर हमारा फैसला एकदम स्पष्ट है। क्या आपने प्रदूषण की स्थिति नहीं देखी। पराली की वजह से पहले ही प्रदूषण बढ़ने लगा है। आप खुद एनसीआर में रहते हैं, फिर पहले से बढ़े प्रदूषण को और ज्यादा क्यों बढ़ाना चाहते हैं? हम इस बैन को नहीं हटा सकते हैं। इसी मुद्दे पर कुछ दूसरी और याचिकाए हैं, उनके साथ ही आपकी याचिका पर भी सुनवाई कर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें : छात्र को नदी में डूबता देख दोस्त ने लगाई छलांग, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : डीसी रमेश घोलप ने की बैठक, देखें क्या दिये निर्देश
इसे भी पढ़ें : धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की ऐसी थी लाइफस्टाइल
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर यमुना में बही मासूम…देखें
इसे भी पढ़ें : 2 साल के बेटे की मां को CISF जवान ने मारी गोली… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस
इसे भी पढ़ें : WhatsApp को मिला कमाल का फीचर, एकसाथ जुड़ सकेंगे 1000 से ज्यादा लोग








