spot_img
spot_img
spot_img

पाक से लौटे एक परिवार की कहानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक थका-हारा सा परिवार खड़ा था। कपड़े धूल से अटे थे, आंखें रात भर जागने की गवाही दे रही थीं और दिल… वह पाकिस्तान की सरहद पर ही कहीं छूट गया था। वो थे – खालिद अंसारी, पेशे से यूनानी हकीम, उम्र 55। उनकी बेग़म शबाना और दो बच्चे 13 साल की जोया और 8 साल का रहमान। खालिद की मां बशीरन बीबी लाहौर में रहती हैं। बूढ़ी थीं, बिस्तर पर थीं। खालिद ने महीनों इंतजार किया, सरकार की मंज़ूरी ली, मेडिकल वीजा लिया और बच्चों को साथ लेकर पाकिस्तान पहुंचे। लेकिन जब लौटने का वक्त आया, सरहद बंद हो चुकी थी। खालिद ने मीडिया से कहा “हमने देखा, अटारी की जमीन कांप रही थी और हमारे पांव वहीं जम गये थे।” 27 अप्रैल से पहले लौटने का फरमान था। मेडिकल वीजा अब बेमायने हो चुका था। खालिद की आंखों में बशीरन बीबी की आखिरी झलक थी, “अम्मी का हाथ थामे बिना चला आया हूं… अब डर है वो सपना बन जायेंगी।” वतन की पुकार पर लौट आये। “हम घूमने नहीं गये थे., मां की खैरियत पूछने गये थे।” खालिद अब वापस अपने गाज़ियाबाद के क्लिनिक में लौट आये हैं। ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री भी चुप थे। कोई नवविवाहिता अपना पाकिस्तानी ससुराल छोड़ आई थी। कोई नौजवान एक अधूरा कारोबार पीछे छोड़ आया था। हर चेहरा कह रहा था, “सरकार का फैसला सही है। लेकिन दिल के रिश्तों की सियासत से कोई पूछे तो सही…”

इसे भी पढ़ें : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, पूरे राज्य में इन दो छात्रो का जलवा

 इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

 इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...