New Delhi : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद भवन के विशाल कक्ष में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक की शुरुआत श्रद्धांजलि से हुई। एक मौन था, मगर उसकी चीख संसद की दीवारों से टकरा रही थी। बर्फीली वादियों की गोद में, एक-एक कर गिरे 26 बेगुनाह, जिनमें 25 भारतीय और एक नेपाली सैलानी शामिल थे। आतंक की ये दहशत, पुलवामा की यादें ताजा करा गई। इस ‘राष्ट्रीय पंचायत’ में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कांग्रेस से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, आप से संजय सिंह, सपा से रामगोपाल यादव, टीएमसी से सुदीप बंदोपाध्याय और तमाम क्षेत्रीय दलों के नेता मौजूद थे। भारत का दो टूक जवाब, अब और नहीं सहेंगे। वहीं, देश के आवाम का दिल यहीं कहता है कि पहलगाम की जमीं कह रही है, “हमने फूल बोये थे, पर छांव की जगह अंगारे मिले। अब हमारी वादियां खामोश नहीं रहेंगी। देश की आंख अब खुल चुकी है।” इस बीच PM नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की हाई लेवल मीटिंग में बड़ा फैसला लिया- सिंधु जल संधि स्थगित, एकीकृत अटारी चेक पोस्ट बंद, पाक उच्चायोग के अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश, सार्क वीजा योजना रद्द एवं वीजा सेवायें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिये गये।
से भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला स्कूलों का टाइम टेबल… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में खूब गरजे PM, आतंकी ह’मले पर दिया सख्त संदेश… देखें
इसे भी पढ़ें : पहलगाम भयावह अ’टैक का मास्टरमाइंड है यह जालिम, जानें सब कुछ…
इसे भी पढ़ें :आतंकियों के बारे में बताने वालों को 20 लाख का इनाम…
इसे भी पढ़ें :घर में सो रही आर्मी जवान की पत्नी को मा’री गो’ली, फिर…
इसे भी पढ़ें :कश्मीर टूरिज्म को झटका, 90% बुकिंग कैंसिल











